Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

नवीन बाबू के राज में केवल ‘बाबूशाही’ चल रही है… ओडिशा में अमित शाह का BJD पर बड़ा हमला

39

ओडिशा के संबलपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बीजेडी और नवीन पटनायक की सरकार पर हमला बोला है. अमित शाह ने कहा कि केंद्र से मोदी सरकार यहां की गरीब जनता के हित के लिए चावल भेजती है लेकिन यहां की नवीन पटनायक सरकार अपनी फोटो वाला झोला लगाने का काम करती है. उन्होंने कहा कि नवीन बाबू की सरकार झोले की सरकार है. अमित शाह ने इस दौरान तेंदुपत्ता और बीड़ी मजदूरों का जीवन स्तर बेहतर बनाने की भी बात कही और इनके हाल के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार बताया.

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने महाप्रभु के रत्न भंडार की चाबियां गुम का मुद्दा भी जोर शोर से उठाया और नवीन पटनायक सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि यहां नकली चाबी बनाई गई. कोई नहीं बताता कि रत्न भंडार कितनी बार खुला? रत्न भंडार की जांच रिपोर्ट को छिपाया गया है. इसी के साथ अमित शाह ने यह भी दावा किया कि प्रदेश में भाजपा सरकार आते ही रत्न भंडार के एक-एक पैसे का हिसाब जनता के सामने रखा जाएगा.

ओडिशा में पलायन रोकना जरूरी

अमित शाह ने कहा कि हम ऐसा ओडिशा बनाना चाहते हैं, जहां किसी युवा को अपना परिवार छोड़कर किसी दूसरे राज्य में मजदूरी करने न जाना पड़े. उसे अपने प्रदेश में ही काम मिल जाए. उन्होंने कहा कि मोदी जी ने हमेशा ओडिया भाषा और संस्कृति का गौरव बढ़ाने का काम किया है. मोदी जी ने हमारे ओडिशा के गरीब और आदिवासी के घर की बेटी द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति बनाकर पूरे ओडिशा का सम्मान करने का काम किया है.

देश कोे सुरक्षित करने का चुनाव- अमित

संबलपुर में रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि ये देश को सुरक्षित करने का चुनाव है. देश की संस्कृति को सुरक्षित करने का चुनाव है. उन्होंने दावा किया कि पूरे देश भर में 5 चरण के चुनाव समाप्त हो चुके हैं और इन पांच चरणों में मोदी जी 310 पार कर गए हैं, अब छठे और सातवें चरण में मोदी जी को 400 पार कराना है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.