Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के बाद शमी का बड़ा बयान आया सामने, कहा – टीम से बाहर बैठने में नहीं है कोई परेशानी

50

न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच में पांच विकेट झटक कर भारत की जीत की पटकथा लिखने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कहा कि अगर टीम सफलता हासिल कर रही है तो उन्हें बाहर बैठने में कोई परेशानी नहीं है। मौजूदा वर्ल्ड कप में यह भारतीय टीम की लगातार पांचवीं जीत है और शमी को पहली बार अंतिम 11 में मौका मिला है। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के कारण मोहम्मद शमी और सूर्यकुमार यादव (शार्दुल ठाकुर की जगह) को टीम में शामिल किया गया।

ड्रॉप किए जाने पर खुलकर बोले शमी

मोहम्मद शमी ने 54 रन देकर करियर में तीसरी बार पांच विकेट चटकाए और मैन ऑफ द मैच बने। न्यूजीलैंड के 273 रन जवाब में भारत ने कोहली (104 गेंद में 95 रन, आठ चौके, दो छक्के) की पारी के दम पर 48 ओवर में छह विकेट पर 274 रन बनाकर जीत दर्ज की। मोहम्मद शमी ने मैच के बाद कहा, ‘लंबे समय बाद टीम में वापसी करने पर आत्मविश्वास हासिल करने की जरूरत होती है और इस मैच ने मेरे लिए वही काम किया है।’ टीम से बाहर रहने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा की वह टीम के हित में कुछ भी करने को तैयार है।

शमी ने इस बयान से फैंस को चौंकाया

 मोहम्मद शमी ने कहा, ‘अगर टीम अच्छा कर रही हो तो बाहर बैठना मुश्किल काम नहीं है। जब आपके साथी अच्छा कर रहे हैं तो आपको उनका समर्थन करना चाहिए।’ मोहम्मद शमी के पांच विकेट के बाद विराट कोहली के बड़े अर्धशतक से भारत ने रविवार को यहां आईसीसी वर्ल्ड कप मैच में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर लगातार पांचवीं जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में जगह बनाने का दावा मजबूत किया। इस जीत से भारत ने पांच मैचों में पांच जीत से 10 अंक के साथ टॉप पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। न्यूजीलैंड पांच मैच में चार जीत से आठ अंक के साथ दूसरे स्थान पर है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.