गुजरात के बनासकांठा जिले के पालनपुर में निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। घटना का हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस टीमें मौके पर पहुंची हैं। राहत कार्य शुरू किए गए हैं। राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। अभी तक घटनास्थल से किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन दावा यह भी किया जा रहा है कि मलबे में तीन लोग दबे हो सकते हैं। बताया जाता है कि बनासकांठा जिले के पालनपुर में आरटीओ सर्किल पर इस ब्रिज का निर्माणकार्य चल रहा था। इसी दौरान सबसे अधिक ऊंचाई वाली जगह पर रखी एक गटर टूट गई। इससे पुल का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर नीचे गिर गया। हादसे में निर्माणाधीन पुल के नीचे खड़ा एक रिक्शा और ट्रैक्टर ट्राली चपेट में आ गई। जैसे ही हादसे की सूचना पुलिस को मिली अधिकारियों के होश उड़ गए। आनन-फानन में टीमें मौके पर रवाना की गईं। जिला प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंची हैं। इस घटना को लेकर कांग्रेस ने सूबे की भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला है। गुजरात कांग्रेस के नेता अमित चावड़ा (Congress Leader Amit Chavda) ने गुजरात सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा- पालनपुर आरटीओ सर्कल के पास ओवरब्रिज भरभराकर ध्वस्त हो गया। इसके मलबे में एक रिक्शा चालक समेत तीन लोगों के दबे होने की आशंका है। यह पुल नहीं वरन भ्रष्टाचार का विकास हुआ है। अब फिर से अधिकारी बदले जाएंगे, क्या ऐसा किया जाएगा? अभी पिछले महीने ही गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग को चूड़ा से जोड़ने वाला पुल भरभरा कर गिर गया था। इससे ट्रक समेत कई वाहन नदी में गिर गए थे। घटना में 10 लोग भी पानी में गिरे जिनको समय रहते बचा लिया गया। यह पुल 40 साल पहले ही बना था।
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश...
Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ...
सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी
Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित...
वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा
UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की...
Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र...
Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ...
Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.