Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

मुझे भद्दी-भद्दी गाली दी गई, ये सारे बीजेपी के गुंडे हैं…छपरा में फायरिंग की घटना पर बोलीं रोहिणी आचार्य

37

छपरा में हुई फायरिंग की घटना पर राष्ट्रीय जनता दल के नेता मनोज झा की प्रतिक्रिया आई है. झा ने कहा है कि – लोकतंत्र में इस तरह की छवियों की कोई गुंजाइश नहीं है. कल जब हमारी प्रत्याशी रोहिणी आचार्य वहां के एक बूथ पर गईं तो अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया गया. झा ने उम्मीद जताई कि पुलिस प्रशासन इस मामले में त्वरित कार्रवाई करेगी और दोषियों को सख्त से सख्त सजा देगी.

झा जिस गोलीबारी की घटना की बात कर रहे हैं, वह बिहार के सारण में भिखारी ठाकुर चौक स्थित बूथ के पास आज सुबह हुई. दरअसल, सोमवार की शाम को सारण की सीट पर मतदान हुआ. मतदान खत्म होने के बाद यहां से राजद की कैंडिडेट रोहिणी आचार्य एक बूथ पर पहुंचीं. इसके बाद हंगामा हो गया. कल का विवाद आज सुबह तक गोलीबारी में तब्दील हो गया जहां एक शख्स की मौत हो गई और दो लोग घायल बताए जा रहे हैं.

जनता कर रही इंसाफ, बीजेपी साफः तेजस्वी

इस मामले में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की भी प्रतिक्रिया आई है. यादव ने कहा है कि -प्रशासन से बात हूई है और जो आज सूबह घटना हूई है, शायद सूनने में आ रहा है दो लोगो की गिरफ्तारी हूई है और दो लोग फरार हैं. प्रशासन के लोगो ने मूझको आश्वस्त किया है कि बाकी के जो दो लोग हैं, उनको भी पकड़ा जाएगा. तेजस्वी ने दावा किया कि कूछ लोग हार की बौखलाहट से ऐसा कर रहे हैं, जनता कर रही इंसाफ, बीजेपी साफ.

रोहिणी आचार्य ने घटना पर क्या कहा?

इस पूरे मामले पर रोहिणी का भी बयान आया है, उन्होंने कहा है कि, “जब हमलोग एक बूथ पर गए तो भाजपा वाले हूटिंग करने लगे और मूझे भद्दी-भद्दी गाली दी गई. ये सारे भाजपा के गुंडे हैं, हमारे कार्यकर्ता को मारा गया, प्रशासन ये करने वालों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे.”

स्थिति सामान्य, इंटरनेट बंदः छपरा DM

छपरा के डीएम अमन समीर ने कहा कि “झड़प में एक की मृत्यु और दो घायल हुए हैं. हम स्थिति को नियंत्रण में बनाए रखे हुए हैं. जिन्होंने भी ये किया है, उनकी पहचान की जा रही है और कार्रवाई की जाएगी. हम सभी लोगों से अपील करेंगे कि शांति व्यवस्था बनाए रखें. अभी दो लोग की गिरफ्तारी हुई है और पुलिस के बाकी लोगों को गिरफ्तारी की जा रही है. यहां पर अभी स्थिति सामान्य है. दो दिन के लिए इंटरनेट बंद किया गया है.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.