Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhiwani Fire News: बहल के मुख्य नाले में लगी भयंकर आग, स्थानीय लोगों और पुलिस ने संभाला मोर्चा Bhiwani Boxer Sakshi Chaudhary: एशियन गेम्स में बॉक्सर साक्षी चौधरी का शानदार प्रदर्शन, प्री-क्वार्ट... Raipur Crime News: आमापारा में विवाद के बाद पार्षद की कार पर हमला! CCTV फुटेज खंगाल रही कोतवाली पुलि... MP Railway Special Train: त्योहारी सीजन में रेलवे का तोहफा; महू-इंदौर-रीवा स्पेशल ट्रेन शुरू, 10 ट्र... Chhattisgarh Crime News: जांजगीर में पुलिस विवेचना पर उठे सवाल! निर्दोष को जेल भेजने के मामले में SP... Western UP Politics: 2027 के चुनाव से पहले मुस्लिम नेतृत्व पर घमासान, जानिए क्या है सपा की नई रणनीति... Pakistan Terror Link in Panchkula Firing: ड्रग्स तस्करी, हवाला और टेरर फंडिंग का हुआ बड़ा खुलासा, जि... Hisar Police Action: होटल 999 और होटल राज पर पुलिस का छापा, एसपी सिद्धांत जैन ने दी सख्त चेतावनी Chandigarh Crime News: टैक्सी लूट और हत्या के मामले में बड़ी सफलता, सेक्टर-56 के जंगल से दबोचे गए दो... Dementia and Alzheimer News: भूलने की बीमारी को न करें नजरअंदाज, पीजीआई में जल्द शुरू होगा खास बॉडी-...

बांग्लादेश में हिन्दू मंदिर में तोड़-फोड़, घरों में भी लगाई आग

47

बांग्लादेश में हिन्दू अल्पसंख्यों पर जुल्म का मामला सामने आया है. बांग्लादेश में एक हिन्दू मंदिर को निशाना बनाया गया. बांग्लादेश के शहर मागुरा में हिन्दू मंदिर में तोड़-फोड़ की गई. मंदिर को जला दिया गया. जिसके बाद लोगों में दशहत फैल गई.

मंदिर के साथ-साथ हिन्दूओं के कुछ घरों में भी आग लगा दी गई, जिसके बाद मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और हालात पर काबू पाया गया. हालांकि इस घटना के बाद बांग्लादेश में रह रहे हिन्दू डरे हुए हैं.

मंदिर में तोड़-फोड़

बांग्लादेश में हिन्दूओं की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो गया है. मंदिर को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया. मंदिर में तोड़-फोड़ मचा कर आग लगा दी गई. 2022 की अमेरिका की अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता (International Religious Freedom) रिपोर्ट के मुताबिक, देश की आबादी साल 2022 में 165.7 मीलियन थी, जिसमें 91 प्रतिशत मुस्लिम थे और 8 प्रतिशत हिन्दू. दूसरी तरफ रिपोर्ट में बताया गया कि मुस्लिम बहुल देश में साल 2011 में 89 प्रतिशत मुस्लिम और 10 प्रतिशत हिन्दू थे.

दुर्गा पूजा के समय भी हुए हमले

साल 2021 में भी बांग्लादेश में हिन्दूओं पर हमला किया गया था.जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई थी. गुस्साई भीड़ ने दुर्गा पूजा के मौके पर हिन्दू मंदिर पर 15 अक्टूबर 2021 को हमला किया था. जिसमें मंदिर में तोड़-फोड़ मचाई गई और कई हिन्दूओं के घरों को भी गुस्साई भीड़ ने निशाना बनाया था. इस हमले में 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे और 4 की मौत दर्ज की गई थी.

संगठन ने सामने रखे आंकड़ें

एक बांग्लादेशी मानवाधिकार संगठन (Bangladeshi human rights organisation) ने जानकारी दी कि साल 2013 से 2021 तक हिंदुओं पर 3,679 हमलों की घटनाए सामने आई. जिसमें घर में तोड़फोड़ और आगजनी की 1,559 घटनाएं सामने आई. मंदिरों में तोड़फोड़ और आगजनी की 1,678 घटनाएं हुई जिसमें 11 हिन्दूओं की मौत दर्ज की गई. लगातार देश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमले चिंताजनक है, जिसके बाद अब इसी कड़ी में हमले का एक और मामला सामने आया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.