Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पहले दबोचा, फिर जमीन पर गिरा दिया…मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी प्रैक्टिस के दौरान आपस में भिड़ गए

43

मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2024 में सफर खत्म हो चुका है. ये टीम प्लेऑफ की रेस से सबसे पहले बाहर हुई है और अब मुंबई का आखिरी मैच उसके लिए महज औपचारिकता की तरह है. मुंबई को आखिरी लीग मुकाबला 17 मई को लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ खेलना है. वैसे इस मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस के दो खिलाड़ी आपस में भिड़ गए. वानखेड़े में मुंबई इंडियंस की प्रैक्टिस के दौरान ईशान किशन और टिम डेविड के बीच जबरदस्त कुश्ती देखने को मिली.

ईशान किशन-टिम डेविड के बीच कुश्ती

एक ओर जहां मुंबई के दूसरे खिलाड़ी बैटिंग और बॉलिंग प्रैक्टिस कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर ईशान किशन और टिम डेविड अलग ही मुकाबला करते नजर आए. इन दोनों के बीच कुश्ती का मैच हुआ और मुंबई इंडियंस ने इसका वीडियो फैंस के साथ साझा किया है. ईशान किशन ने 6 फीट 5 इंच लंबे टिम डेविड को कुश्ती में कड़ी टक्कर दी. उन्होंने टिम डेविड को अपने दांवपेचों से धराशाई करने की कोशिश की लेकिन ऐसा हो नहीं पाया. टिम डेविड बेहद ताकतवर एथलीट हैं और इस खिलाड़ी ने ईशान किशन को पहले पकड़ा और फिर जमीन पर गिरा दिया.

ईशान-डेविड को लग सकती थी चोट

ईशान किशन और टिम डेविड मजाक-मजाक में कुश्ती कर रहे थे लेकिन इस मजाक में दोनों में से किसी को भी चोट लग सकती थी. ईशान किशन तो आईपीएल के बाद आराम करते नजर आएंगे लेकिन टिम डेविड तो टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में चुने गए हैं. अगर टिम डेविड को चोट लग जाती तो ये ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़े झटके की तरह होता. खैर गनीमत की बात ये है कि ऐसा हुआ नहीं. वैसे मुंबई इंडियंस का मकसद आखिरी लीग मैच जीतकर सीजन को विनिंग नोट पर खत्म करना होगा. लेकिन अगर ऐसा हुआ तो लखनऊ सुपरजायंट्स आईपीएल 2024 से बाहर हो जाएगी. ये मुकाबला लखनऊ के लिए करो या मरो का है और इस मैच का नतीजा देखना सच में दिलचस्प रहने वाला है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.