Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
IMD Weather Forecast: यूपी, बिहार और राजस्थान समेत इन राज्यों में झमाझम बारिश, 70 किमी की रफ्तार से ... Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव...

बारातियों से भरी बोलेरो पलटी, तीन लोगों की हुई दर्दनाक मौत, दूल्हा समेत पांच घायल..

48

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। एक बारातियों से भरी बोलेरो अचानक पलट गई। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना आदेगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत हिनोतिया की है। बताया जा रहा है कि हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल है। बोलेरो में दूल्हा दुल्हन के साथ आठ लोग सवार थे और सभी हिनोतिया आ रहे थे। जब बोलेरो हिनोतिया पहुंची तो अचानक अनियंत्रित हो गई और पलट गई।

मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल घटना की सूचना 108 वाहन को दी जिसके बाद घायलों को एंबुलेंस की मदद से लखनादौन सिविल अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया, बाकी के पांच लोगों का अभी उपचार चल रहा है। मरने वालों में अनुराधा ,धीरू लाल और मुकेश शामिल हैं। पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना में पांच लोग घायल हुए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी लोग घंसौर थाना क्षेत्र के लालपुर से शादी समारोह कार्यक्रम आयोजित कर हिनोतिया आ रहे थे। फिलहाल पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है सूचना पर आदेगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.