Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से... दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा निर्देश, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने क... जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार, इस साल अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में 15 ... बिहार के किशनगंज में दिल दहला देने वाली वारदात, शादी से तीन दिन पहले मंगेतर की गला घोंटकर हत्या कर ख... तमिलनाडु के मदुरै में तनिष्क शोरूम में हुई करोड़ों की सनसनीखेज चोरी, यूट्यूबर और बाइक टैक्सी चालक एस... महाराष्ट्र सरकार ने अधिसूचित किए नए वेतन नियम, 5 नवंबर 2026 से पूरे राज्य में लागू हुए नए प्रावधान उत्तराखंड के रामनगर वन प्रभाग में खौफनाक वारदात, चलती बाइक पर सवार महिला को बाघ ने जबड़े में दबोचकर ... उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दिल दहला देने वाली वारदात, प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बोरे के अंदर ... बिहार के बेतिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, सुप्रिया सिनेमा रोड स्थित सेनको गोल्ड शोरूम में 30 कर... हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, कार के 500 फीट गहरी खाई में गिरने से छह युवकों की...

दमोह में अवैध उत्खनन के दौरान मिली मूर्तियां, लोगों ने शुरू की पूजा अर्चना

73

दमोह जिले के बांदकपुर मे लंबे समय से तालाब में मोरम का अवैध उत्खनन चल रहा था। रात्रि में अवैध उत्खनन के दौरान हिंदू देवी देवताओं की पुरातत्व मूर्तियां मिलने के बाद अवैध उत्खनन माफिया मौके से हुए फरार हो गया। सुबह जैसे ही ग्राम वासियों को मूर्तियां मिलने की खबर लगी तो आस्था का सैलाब  उमड़ पड़ा। अवैध उत्खनन से मूर्तियां खंडित होने से जनता में आक्रोश का माहौल है।

दमोह का बांदकपुर टीला प्रसिद्ध तीर्थ स्थल के नाम से प्रसिद्ध है। यहां तालाब के पास अवैध उत्खनन का काम माफिया द्वारा चलाया जा रहा था। खुदाई के दौरान माता की मूर्तियां निकलने से माफिया घबरा गया और सब कुछ वहीं छोड़कर रात को ही भाग निकला। सुबह लोगों ने मूर्तियां देखी तो उत्खनन की जगह पर पूजा पाठ शुरु कर दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.