Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
संसद का विशेष सत्र बुलाने के लिए केंद्र सरकार ने की औपचारिक पहल: 30 नवंबर से शुरू होगा सत्र, किरेन र... पटना के मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ प्रतियोगिता भारी भीड़ और अफरा-तफ... दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ब्रह्मस्थानम महोत्सव में लिया माता अमृतानंदमयी देवी का आशीर्वाद... देशभर में मौसम के बदले मिजाज: उत्तर भारत में बढ़ी कड़ाके की ठंड, तो दक्षिण के राज्यों में जारी है बा... नई दिल्ली में मोदी सरकार ने बुलाई संसद का विशेष सत्र: 30 नवंबर से होगी शुरुआत, परिसीमन और महिला आरक्... धमतरी के हटकेशर में प्रस्तावित नालंदा परिसर के निर्माण को लेकर बढ़ा विवाद: रहवासियों ने कलेक्ट्रेट औ... जशपुर के चार गांवों में पास्टर और फादर के प्रवेश पर रोक लगाने वाले बोर्डों को लेकर गरमाई सियासत: ईसा... रायपुर में संविधान दिवस पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: गांधी मैदान से अंबेडकर चौक तक निकाला गया संवि... छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज की 1501 पदों की भर्ती के लिए उमड़ी भारी भीड़: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि... धमतरी के केरेगांव क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात: खाना न बनाने पर भड़के पति ने पाइप और तीर-कमा...

परिषद की लापरवाही से नाराज महिला पार्षद ने खुद उठाया जिम्मा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

50

अनूपपुर: अनूपपुर परिषद की लापरवाही से नाराज महिला पार्षद ने खुद उठाया वार्ड का कचरा। बिजुरी नगरपालिका के वार्ड 06 में कई दिनों से पड़े हुए कचरे को लेकर महिला पार्षद अन्नू देवी द्वारा नगर परिषद के कर्मचारियों को बार-बार कचरा उठाने की मांग की जा रही थी। कचरा उठाने से नगर पालिका के कर्मचारियों ने मना किया तो पार्षद ने खुद ही कचरे उठाने का मोर्चा उठा लिया और महिला पार्षद खुद फावड़ा और तगाड़ी लेकर कचरा उठाने लगी। महिला पार्षद ने परिषद पर लगाया मनमानी का आरोप लगया है। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद नगर पालिका प्रशासन हरकत में आया तब जा कर कचरा साफ किया गया।

अनूपपुर जिले की सबसे धनी नगर पालिका बिजुरी में नगर के ही मंदिर के पास नगर पालिका के कर्मचारियों की लापरवाहियों के कारण महीनों से कचरा नहीं उठ रहा था, जिससे नाराज वार्ड वासियों के साथ वार्ड पार्षद अन्नू देवी स्वयं कचरा उठाकर ट्रैक्टर में डालते हुए दिखी जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से हो वायरल हुआ। हालांकि उसके बाद बिजुरी नगर पालिका अध्यक्ष और सीएमओ हरकत में आते हुए उस जगह को साफ करवाया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.