Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मतदान के लिए सात समंदर पार से आई इंदौरी महिला, व्हीलचेयर पर वोट डालने पहुंचे बुजुर्ग

39

इंदौर। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में इंदौर में सोमवार सुबह से वोटिंग शुरू हुई। सुबह से ही लोगों ने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर वोट डालना शुरू कर दिया है। हर मामले में अव्वल रहने वाले इंदौरियों में मतदान के प्रति भी उतना ही जज्बा है।

सोमवार से विभिन्न मतदान केंद्रों पर वोट डालने वालों में कुछ ऐसे लोग भी थे, जिन्होंने अपनी समस्याओं को दरकिनार करके मतदान करने का फैसला किया। यहीं नहीं इंदौरी होने और अपने मताधिकार को जीवित रखने के लिए मतदाता अमेरिका तक से आए। वहीं कोई व्हीलचेयर पर मतदान करने आया था, तो कोई सेवानिवृत्त मित्रों के साथ समूह बनाकर मतदान करने पहुंचा। यह सभी स्वस्थ लोकतंत्र के वो उदाहरण हैं, जो अन्य लोगों को प्रेरित करते हैं कि वे भी देश के सबसे बड़े उत्सव का हिस्सा बनें।

अमेरिका से करने पहुंची मतदान

कसेरा बाजार स्कूल आदर्श मतदान केंद्र क्रमांक 57 पर सुबह नीना जैन वोट डालने पहुंची। उन्होंने बताया कि वह अमेरिका से सिर्फ मतदान करने के लिए आई हैं। उनका कहना है कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में हमारा एक-एक मतदान मायने रखता है। ऐसे में हमें अपने वोट के अधिकार को अवश्य निभाना चाहिए। मतदान करना हमारा कर्तव्य, दायित्व और जिम्मेदारी है। इससे भागना नहीं है बल्कि उत्साह के साथ निभाना है।

व्हीलचेयर पर वोट डालने पहुंचे

 

सुबह से वोट डालने वालों में युवा, पुरुष और महिलाएं सभी शामिल हैं। इसमें कुछ ऐसे लोग भी हैं, जिनके हौसले का कोई जवाब नहीं। 86 वर्षीय रमेश चंद्र व्हीलचेयर पर मतदान करने पहुंचे। रमेश चंद्र का कहना है कि वह अपनी दिव्यांगता को अपनी जिम्मेदारी के बीच नहीं आने देते। उन्होंने कहा कि पांच वर्षों बाद हमें यह अधिकार मिलता है, इसे यूं ही नहीं गंवाना चाहिए।

 

सेवानिवृत्त अधिकारियों ने किया मतदान

 

इंदौर के विजय नगर स्थित स्कीम नंबर 54 में ज्ञान चबूतरा से जुड़े सेवानिवृत्त अधिकारी, चिकित्सक और वरिष्ठ नागरिक का समूह ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। समूह के सभी सदस्यों ने एक साथ केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया और उद्यान में एकत्र होकर समूह फोटो लेकर इंटरनेट मीडिया पर अपलोड किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त एडीजी मदन राने, पूर्व एसपी राजेश जायसवाल, पूर्व डीएसपी अशोक सोलंकी, पूर्व डिप्टी कमिश्नर एक्साइज नरेंद्र कुरील और डा. बीएस अग्रवाल सहित अन्य अफसर शामिल रहें।

 

अमेरिका और पुणे से वोट डालने इंदौर आये भाई-बहन

 

लोकसभा चुनाव में वोट डालने के लिए अमेरिका से अक्षय भदौरिया और पुणे से आकांक्षा भदौरिया ने इंदौर आकर वोट डाला।

चार पीढ़ियों ने एक साथ किया मतदान

 

इंदौर। इंदौर में मतदान को लेकर खासा उत्साह है। सुबह से बड़ी संख्या में मतदाता वोट डालने पहुंच रहे हैं। इसी के चलते परदेशीपुरा में चार पीढ़ियों ने एक साथ मतदान किया। परदेशीपुरा स्थित सुगनी देवी कन्या महाविद्यालय मतदान केंद्र पर 77 वर्षीय महेश गौहर और 72 वर्षीय पत्नी सावित्री देवी ने अपने परिवार के 41 सदस्यों के साथ मतदान किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.