Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

स्विगी, जेप्टो, ब्लिंकिट सबने बेचा सोना, अक्षय तृतीया पर ऐसे बढ़ी कमाई

37

अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी को शुभ माना जाता है. इस साल भी शुक्रवार को अक्षय तृतीया पर लोगों ने जमकर खरीदारी की. खासकर सोने के सिक्कों की खूब बिक्री हुई. खास बात यह रही कि लोगों ने ज्वैलर्स से खरीदारी तो की ही. साथ ही साथ जेप्टो, ब्लिंकिट और स्विगी इस्टामार्ट जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को भी खूब ऑर्डर मिले.

इन कंपनियों का दावा है कि बाकी सामान की तरह इन्होंने सोने की डिलिवरी केवल 10 मिनट में कर दी. सोने की ऊंची कीमतों के बाद भी अक्षय तृतीया पर सोने की खासकर सिक्कों और गहनो की डिमांड देखने को मिली. जेप्टो ने तो शुक्रवार शाम 5 बजे तक 20 किलों सोने और चांदी के सिक्के बेच डाले

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बढ़ी डिमांड

इस बार अक्षय तृतीया पर एक नया ट्रेंड देखने को मिला. हर साल लोग दुकानों जाकर खरीदारी करते थे. लेकिन इस बार दुकानों के साथ-साथ ई क़ॉमर्स प्लेटफॉर्म्स को भी सोने के सिक्कों और चांदी के सिक्कों के खूब ऑर्डर मिले. जेप्टो, ब्लिंकिट और स्विगी इस्टामार्ट जैसे प्लेटफॉर्म्स ने 10 मिनट में ग्राहको को उनका ऑर्डर पहुंचाने का दावा किया. इन कंपनियों के मुताबिक अक्षय तृतीया के दिन डिमांड में तेजी देखने को मिली.

रिटेल दुकानों पर भी भीड़

एक तरफ खुदरा दुकानों में जहां सुबह से ही भीड़ दिखाई दी. वही ऑनलाइन खरीदारी भी जमकर हुई. रिटेल दुकानदारों की बिक्री में तेजी देखने को मिली. अखिल भारतीय रत्न एवं आभूषण घरेलू परिषद के चेयरमैन संयम मेहरा के मुताबिक देश भर से अक्षय तृतीया के दिन अच्छी बिक्री दर्ज की गई है. सोने की कीमतों में गुरुवार को यानी अक्षय तृतीया से एक दिन पहले कीमतों में 800 रुपए की बढ़ोतरी देखी गई थी. बढ़ती कीमतों के बाद भी लोगों ने सोने के गहनों की जमकर खरीदारी की.

10 ग्राम चांदी के सिक्कों की रही डिमांड

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर गहनों की डिमांड काफी अच्छी रही खासकर 10 ग्राम सिक्कों की डिमांड में तेज बढ़ोतरी देखने को मिली.स्विगी के कोफाउडंर की एक्स पर की गई पोस्ट के मुताबिक अक्षय तृतीया पर उनके प्लेटफॉर्म पर रात 12 बजे से ही ऑर्डर आने शुरु हो गए. स्विगी पर पहला ऑर्डर चंड़ीगढ़ से मिला. जेप्टो के कोफाउंडर और चीफ एक्जक्यूटिव ऑफिसर आदित पलिचा की लिंकडिन पोस्ट के मुताबिक जेप्टो ने शुक्रवार शाम 5 बजे तक ने 20 किलो सोने और चांदी के सिक्के बेच डाले थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.