Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...

यदि पाकिस्तान से इतना प्यार है तो वहां से चुनाव लड़ें: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का कांग्रेस पर कटाक्ष

36

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर की पाकिस्तान पर टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को विपक्षी दल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर उन्हें पड़ोसी देश से इतना ही प्यार है तो पार्टी को वहां से चुनाव लड़ना चाहिए।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में अय्यर को यह कहते सुना जा सकता है कि भारत को पाकिस्तान का सम्मान करना चाहिए क्योंकि वह एक संप्रभु राष्ट्र है और चूंकि उसके पास भी परमाणु बम है इसलिए उससे बातचीत की जानी चाहिए। अय्यर ने दावा किया कि यह वीडियो पुराना है और भाजपा इस वीडियो को अब इसलिए फैला रही है क्योंकि उसका चुनाव प्रचार अभियान लड़खड़ा रहा है।

यादव ने यहां एक रोडशो में हिस्सा लेने से पहले कहा, ”कांग्रेस के नेता चुनाव यहां लड़ रहे हैं लेकिन समर्थन पाकिस्तान से ले रहे हैं। आपको पाकिस्तान से क्या लेना-देना है? अगर आपको पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो वहां से चुनाव लड़ें।”

यादव ने कहा कि पहले पाकिस्तान, भारत में अशांति पैदा करता था लेकिन ‘‘अब हिंदुस्तान बदल रहा है।” उन्होंने कहा कि अयोध्या में जिस तरह भगवान राम का मंदिर बना, मथुरा में भी भगवान कृष्ण का मंदिर बनेगा। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में मध्य प्रदेश में आखिरी चरण का मतदान 13 मई को होगा, जिसके तहत आठ निर्वाचन क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.