Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में जनसेवा को बताया सबसे बड़ी... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती...

बैतूल लोकसभा सीट के चार बूथों पर फिर से होगा मतदान ,जानिए क्या है पूरा मामला…

51

बैतूल। मध्य प्रदेश की बैतूल लोकसभा सीट पर फिर से वोटिंग होगी। आपको बता दें कि 7 मई की रात को वोटिंग के बाद लौट रही बस में अचानक आग लग गई थी। जिसके बाद इस घटना में ईवीएम मशीनें भी जल गई थीं। चुनाव आयोग ने बैतूल में 10 मई को चार बूथों पर फिर से वोटिंग करने के लिए आदेश जारी कर दिया है। बैतूल लोकसभा क्षेत्र के मुलताई विधानसभा के अंतर्गत 4 पोलिंग बूथ राजापुर-275, डूडर रैय्यत-276, कुंदा रैय्यत-279 एवं चिखलीमाल-280 पर 10 मई को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक फिर से वोटिंग होगी।

आपको बता दें कि साईं खेड़ा थाना क्षेत्र में बस में आग लग गई थी। इसमें रखी चार EVM मशीन पूरी तरह से जल गई थीं। इस दौरान बस में मौजूद कर्मचारियों ने खिड़की के कांच तोड़कर और कूदकर अपनी जान बचाई थी। इस बस में 6 मतदान केंद्रों के कर्मचारी सवार थे। जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर बैतूल नरेंद्र सूर्यवंशी का कहना है कि मुलताई विधानसभा क्षेत्र के 6 मतदान केंद्रों से मतदान कर्मियों को लेकर आ रही बस में आग लग गई थी। जिसमें दो केंद्रों की सामग्री सुरक्षित है।

चार केंद्रों की अलग-अलग मतदान सामग्री जल गई थी। तत्काल इसकी जानकारी निर्वाचन आयोग को दी गई, जिसमें आयोग द्वारा चार मतदान केंद्रों पर फिर से मतदान की घोषणा की गई। इस संबंध में चुनाव आयोग ने बुधवार को आदेश जारी कर दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.