Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

सराफा कारोबारी से नौकर ने किया दगा, 193 ग्राम सोना कर दिया गायब

45

 भोपाल : कोतवाली थाना क्षेत्र में एक आभूषण बनाने की दुकान में काम करने वाला कर्मचारी 193 ग्राम सोना टंच कराने के लिए ले गया। नीयत बिगड़ने पर उसने सोना अपने घर ले जाकर छिपा दिया था। दुकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने सोना बरामद कर नौकर को हिरासत में ले लिया है। बरामद सोने की कीमत 10 लाख रुपये बताई गई है।

यह है मामला

कोतवाली थाना प्रभारी काशीराम ने बताया कि सर्राफा बाजार निवासी प्रशांत मंगल की मंगलश्री ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। उनके पास छोला मंदिर क्षेत्र में रहने वाला लक्ष्य साहू काम करता है। वह लंबे समय से उनकी दुकान पर काम कर रहा है। 11 सितंबर की शाम साढ़े छह बजे प्रशांत ने लक्ष्य को 193 ग्राम सोना टंच कराकर लाने के लिए दिया था। बाद में उन्होंने लक्ष्य से सोना के बारे में पूछा, तो उसने कहा कि टंच कराने के बाद उसने सोना दुकान में लाकर रख दिया था। सोना नहीं दिखने पर उन्होंने लक्ष्य से कई बार पूछताछ की, लेकिन वह अपनी बात पर अडिग था।
परेशान होकर उन्होंने घटना की शिकायत थाने में की थी। शिकायत की जांच के दौरान पुलिस ने लक्ष्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पहले उसने गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जब पुलिस ने थोड़ी सख्ती बरती तो उसने सोना हड़पकर घर में छिपा देने की बात स्वीकार ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने सोना बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ चोरी और अमानत में खयानत का केस दर्ज किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.