Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

कुणाल हत्याकांड में अब पहलवान का नया खुलासा…गाली देने पर मार डाला, फिर दो दिन तक कार में लेकर घूमते रहे लाश

39

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में कुणाल शर्मा हत्याकांड को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि कुणाल की हत्या करने के बाद उसके शव को दो दिन तक कार की डिग्गी में डालकर घूमते रहे. इस दौरान बदमाश नोएडा भी गए. जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि महज गाली देने पर कुणाल की हत्या कर दी गई.

हालांकि, दोनों पक्षों के बीच ब्याज के रुपये को लेकर भी विवाद था. घटना की साजिश रचने वाला आरोपी हिमांशु को पहलवान के नाम से मशहूर है. उसका और उसके करीबी कुनाल का कार बेचने का बिजनेस है. यही नहीं, उसे अलग-अलग कार चलाने का भी शौक है, उसकी दोस्ती कुणाल के पिता कृष्ण शर्मा से थी. दोनों के बीच रुपयों का लेन-देन अक्सर होता रहता था. इसी बीच एक दिन रेस्टोरेंट पर मौजूद व्यापारी के बेटे कुणाल से आरोपी की कहासुनी हो गई. छात्र कुणाल ने उसे गाली दे दी. यह बाद आरोपी हिमांशु बर्दाश्त नहीं कर पाया.

बदला लेने की नीयत से हिमांशु ने अपने दोस्त कुनाल और महिला मित्र के साथ मिलकर कुणाल के अपहरण और हत्या की साजिश रच डाली. महिला मित्र हरियाणा की रहने वाली है .पुलिस ने कहा कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वहीं, हत्याकांड में उनका साथ होटल संचालक के रिश्तेदार मनोज भी दिया.

नोएडा के होटल में लेकर गए

जांच में पता चला है कि कुणाल का अपहरण करने के बाद आरोपी उसे नोएडा के सेक्टर-126 स्थित होटल ले गए. वह विरोध न कर पाए इसलिए उसे नशे का इंजेक्शन देकर कार की डिग्गी में डाल दिया. बस इसी दौरान कुणाल की मौत हो गई. मौत के बाद आरोपियों ने उसके सिर पर वाप करके बुलंदशहर की नहर में लाश को फेंक दिया.

तीन आरोपी गिरफ्तार

बता दें, कुणाल हत्याकांड के तीन आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है. बुधवार की रात बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में स्वाट टीम और नोएडा पुलिस के साथ आरोपियों की मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक आरोपी कुनाल पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया. कुणाल होटल संचालक का बेटा था. बीते एक मई को आरोपियों ने कुणाल का अपहरण किया था. पांच मई को उसका शव बुलंदशहर की गंगनहर से बरामद हुआ था. पुलिस के मुताबिक, घटना के खुलासे के लिए स्वाट टीम लगातार काम कर रही थी. बुधवार को उन्हें सूचना मिली कि कुणाल की हत्या में शामिल बदमाश स्कोडा कार से साक्ष्य को मिटाने जा रहे हैं. पुलिस की टीम ने उन्हें कोतवाली बीटा-2 इलाके में घेर लिया. इसी दौरान पुलिस की आरोपियों से मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ में पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया.

1 मई को अपहरण, 5 को मिली लाश

ग्रेटर नोएडा बीटा-2 क्षेत्र के ऐचछर इलाके में कृष्ण कुमार शर्मा शिव दा ढाबा नाम से होटल चलाते हैं. एक मई को वह होटल पर अपने बेटे कुणाल शर्मा को बैठाकर मार्केट गए थे. इसी बीच एक कार में आए आरोपी उनके बेटे को जबरन बैठाकर ले गए. कृष्ण कुमार को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने रात में रिपोर्ट दर्ज कर ली. पांच मई को कुणाल का शव बुलंदशहर इलाके में गंगनहर में बरामद हुआ था.

होटल और ब्याज का पैसा बना हत्या का कारण

वहीं, पुलिस ने मामले में बताया कि आरोपी मनोज मृतक कुणाल का परिचित है. मनोज को लगता था कि अगर कुणाल रास्ते से हट जाता है तो होटल का संचालन उसे मिल जाएगा. इसलिए उसने आरोपियों का साथ दिया. वहीं, अन्य सभी आरोपी भी कुणाल को जानते थे. इसमें कुणाल का हिमांशु से पहले से पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था. कुणाल ने हिमांशु को ब्याज पर पैसा दिया हुआ था. पुलिस का कहना है कि ब्याज के पैसे का लेन-देन और होटल के संचालक को लेकर विवाद था. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.