Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
आंध्र प्रदेश: आरोग्यश्री योजना से ऑपरेशन कराने पहुंचे मरीज को बताया 'मृत', विजयवाड़ा नगर निगम पर फर्... महाराष्ट्र की सियासत में नए सियासी समीकरणों की सुगबुगाहट, शरद पवार गुट और बीजेपी की मुलाकातों से हड़... लद्दाख के लेह में भूकंप के तेज झटके: रिक्टर स्केल पर 5.5 तीव्रता, पालघर में भी डोली धरती; जानें क्यो... वाराणसी स्मार्ट सिटी योजना के 10 वर्ष पूरे, 1000 करोड़ रुपये की लागत से बदली धर्मनगरी की सूरत और सीर... नागपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी में जा रहे दोस्तों की कार ट्रक में घुसी, 2 की मौके पर म... देश भर में मॉनसून का तांडव: दिल्ली से यूपी-बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज आपके राज्य में कैस... "हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश आगर-मालवा जिले में जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को बड़ौद के गंगापुर में जन विश्वास शिविर, ग्राम...

जनकल्याण के लिए महाकाल मंदिर में आज से महारुद्राभिषेक

67

उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में रविवार (आज) से छह दिवसीय महारुद्राभिषेक का शुभारंभ होगा। मंदिर के पुजारी नंदी मंडपम् में अनुष्ठान का आयोजन करेंगे। पुजारियों के अनुसार परिसर में होने वाला सोमयज्ञ हवनात्मक अनुष्ठान है। इसमें जनकल्याण के लिए भगवान महाकाल से अभिषेकात्मक प्रार्थना की जाएगी।

यह अनुष्ठान पांच से 10 मई तक प्रतिदिन सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक मंदिर के पुजारी एवं पुरोहितों के माध्यम से संपन्न होगा। इसमें कुल 22 ब्राह्मण सम्मिलित होंगे। महाकाल मंदिर प्रबंध समिति सदस्य पं. राम शर्मा ने बताया कि वातावरण की शुद्धि, सुवृष्टि, पर्यावरण में संतुलन तथा समाज कल्याण के लिए यह सोमयज्ञ हो रहा है। मंदिर के पुजारी, पुरोहित इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए नंदी मंडपम् में बैठकर भगवान महाकाल से अभिषेकात्मक प्रार्थना करेंगे।

समिति सदस्यों ने रखा था प्रतिमाह रुद्राभिषेक का प्रस्ताव
समिति का कहना है कि उन्होंने प्रबंध समिति की पिछली बैठक में प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की प्रदोष तिथि पर रुद्राभिषेक किए जाने का प्रस्ताव रखा था। इसका शुभारंभ वैशाख कृष्ण प्रदोष पर हो रहा है। मंदिर में अधिक से अधिक हवन, अनुष्ठान होने चाहिए। बता दें कि मंदिर की पूजन परंपरा में केवल शनि प्रदोष के दिन ही रुद्राभिषेक किया जाता रहा है। अगर प्रबंध समिति ने प्रत्येक प्रदोष पर रुद्राभिषेक का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया, तो प्रतिमाह रुद्राभिषेक होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.