Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महासमुंद में बदहाल सड़कों के खिलाफ उग्र हुआ 'पटरी पार संघर्ष मोर्चा', धरना-प्रदर्शन कर तहसीलदार को स... रायपुर में नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार: गंज पुलिस ने ₹20 लाख के MDMA ड्रग्स के साथ तस्कर को दबोचा कबीरधाम: सरस्वती साइकिल योजना से आसान हुई बेटियों की पढ़ाई, कुंडा में 150 छात्राओं को मिली नई साइकिल... धमतरी के बनियापारा वार्ड में गंदे पानी की सप्लाई से हड़कंप, पीलिया और टाइफाइड की चपेट में आए डेढ़ दर... जशपुर में हाथियों का तांडव: 16 हाथियों के दल ने झोपड़ी में सो रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग को सूंड में लपेट... बस्तर दशहरा 2026: 7 किमी बैलगाड़ी खींचकर दंतेश्वरी मंदिर लाई गई साल की लकड़ी, 12 अगस्त को निभाई जाएग... सावन के दूसरे सोमवार पर धमतरी से बलरामपुर तक गूंजे 'हर-हर महादेव', 36 वर्षों से जारी कांवड़ यात्रा म... सावन के दूसरे सोमवार पर बैकुंठपुर के प्रेमाशंकर महादेव मंदिर में उमड़े भक्त, जानें 105 साल पुरानी यह... छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम: सीएम विष्णुदेव साय ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए दिए ₹5 करोड़, हिमंत बिस्वा सरम... पातड़ां पुलिस को नशा विरोधी मुहिम में बड़ी सफलता: नया बस स्टैंड के पास 1 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ...

इमरती देवी पर विवादित बयान देकर बुरे फंसे जीतू पटवारी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने काफिला रोककर दिखाए काले झंडे…

59

मध्य प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी इमरती देवी पर विवादित बयान देकर बुरे फंस गए हैं। विवादित बयान के विरोध में बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी में चुनावी सभा को सम्बोधित करने पहुंचे जीतू पटवारी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने रास्ता रोककर काले झंडे दिखाए। इस दौरान कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आपस मे भिड़ गए। पुलिस को दोनों पक्षों को अलग करने में खासी मशक्कत करनी पड़ी । कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा जीतू पटवारी पर हमला करना चाहती है।

वहीं भाजपा कार्यकर्ताओ ने जीतू पटवारी के खिलाफ एफआईआर करवाने की मांग रखी है। दरअसल घोड़ाडोंगरी में चुनावी सभा के बाद जीतू पटवारी का काफिला जब रवाना हो रहा था। इसी दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका रास्ता रोका और विरोध शुरू कर दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे लगाए तो वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता भी मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। इस मामले में पुलिस का कहना है कि घटना की जांच करने के बाद आगे कार्यवाही की जाएगी फिलहाल किसी भी एक पक्ष पर कार्यवाही नहीं कि गई है ।

भाजपा नेता दीपक उइके ने बताया कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा भाजपा नेता इमरती देवी पर दिए गए विवादित बयान के विरोध में घोड़ाडोंगरी में जीतू पटवारी को काले झंडे दिखाए गए एवं विरोध प्रदर्शन किया गया। सारणी एसडीओपी रोशन कुमार जैन ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। अब तक किसी की शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.