Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Heavy Rain Forecast India: झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में जोरदार बारिश के आसार, जानिए अपने शहर ... Heart Disease Risk & Prevention: स्वस्थ लोग भी न करें ये अनदेखी! उम्र के हिसाब से करवाएं ईसीजी, बीपी... Balod Accident News: बालोद में भीषण सड़क हादसा; कार ने बाइक को मारी टक्कर, 2 मासूम बच्चों की मौत MP Milk Price Hike Protest: दूध के दाम बढ़ाने पर अड़े किसान; इंदौर, देवास और उज्जैन के किसान सांची ड... Indore Court Order: सड़क हादसे में मृत दूध व्यवसायी के परिवार को मिलेगा 36 लाख मुआवजा; बीमा कंपनी को... Durg Bhilai News: जवाहर मार्केट की ज्वेलर्स दुकान में लगी आग; दमकल टीम ने 1 टैंकर पानी से पाया काबू,... Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV...

40 साल कांग्रेस में रहा लेकिन… भाजपा में जाने के बाद पहली बार खुलकर बोले रामनिवास रावत

46

कांग्रेस में छह बार के विधायक, मंत्री रहे कद्दावर नेता रामनिवास रावत अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद रामनिवास रावत पहली बार मीडिया के रूबरू हुए और अपने दिल की बात कही। रामनिवास रावत ने कहा कि उन्होंने 40 साल तक कांग्रेस के लिए काम किया है। पहले स्वर्गीय माधव सिंधिया और उसके बाद  रहते सिंधिया के लिए काम किया 2020 में जब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ी तब भी उन्होंने पार्टी नहीं छोड़ी थी और कांग्रेसियों को रोका ताकि कांग्रेस के लिए संघर्ष किया जा सके। लेकिन कांग्रेस ने मेरे साथ हमेशा अन्याय किया। योग्य और दावेदार होने के बावजूद मुझे कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष या अन्य बड़े पद नहीं दिए गए। वही लोक सभा चुनाव की बारी आई तो हमें उस वक्त टिकट देते रहे कि जब हम हारते रहे लेकिन जब जीत की बारी आई तो फिर पार्टी ने बाहरी एक दिन के कांग्रेसी को टिकट दे दिया।

बीजेपी में शामिल होने को लेकर रामनिवास ने कहा कि वह अपने क्षेत्र की जनता के विकास और सेवा लिए ही भाजपा में आए हैं। उनका पहला मिशन क्षेत्र का विकास करना, सिंचाई योजनाओं को स्वीकृत करवाकर हर खेत तक पानी पहुंचना है। लोकसभा चुनाव को लेकर रामनिवास रावत ने कहा कि विधानसभा से भी ज्यादा लहर भाजपा की इस लोकसभा चुनाव में है। वही BJP में आने से पहले उनकी सिंधिया जी से भी चर्चा हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.