Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...

कप्तान बनकर और भी खतरनाक हो गए हैं ऋतुराज गायकवाड़, यकीन ना हो तो बल्लेबाजी का ये आंकड़ा देखिए

34

कप्तानी का बोझ अच्छे-अच्छे खिलाड़ियों का परफॉर्मेन्स हिला देता है. उसे डगमगा देता है. लेकिन, ऋतुराज गायकवाड़ का केस जरा अलग है. उन्हें जब से CSK की कप्तानी मिली है, ऐसा लगता है वो और भी ज्यादा खतरनाक बल्लेबाज हो गए हैं. एमएस धोनी ने IPL 2024 के शुरू होने से पहले ऋतुराज को चेन्नई सु, पर किंग्स की कप्तानी सौंपी थी. धोनी से मिली इस बड़ी जिम्मेदारी को वो ना सिर्फ अच्छे से निभाते दिख रहे हैं बल्कि मैच दर मैच कप्तानी पारी भी खेल रहे हैं.

अब तो आलम ये है कि IPL की पिच पर जिस ऋतुराज को हम सब सिर्फ खिलाड़ी के तौर पर खेलते देखते थे, वो कप्तान बनने के बाद और भी दमदार खेलने लगे हैं. उनका बल्ला विरोधी टीमों पर पहले से कहीं ज्यादा गहरा चोट करता नजर आ रहा है. और, ये बातें सिर्फ हवा-हवाई नहीं है IPL 2024 के आधे सफर के बाद इसकी वकालत उनसे जुड़े आंकड़े भी करते दिख रहे हैं.

कप्तान बनकर खतरनाक हो गए हैं गायकवाड़

ऋतुराज गायकवाड़, सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर ज्यादा खतरनाक बल्लेबाज हैं या फिर कप्तान बनने के बाद हो गए हैं, ये जानने के लिए हमने उनके पिछले IPL सीजन के आंकड़े से IPL 2024 में बनाए रनों के आंकड़े से तुलना की. इसके बाद जो रिजल्ट दिखा उससे ये पता चला कि ऋतुराज कप्तान के तौर पर बल्लेबाजी करते हुए थोड़े से ज्यादा खतरनाक दिखे हैं. मतलब उन पर कप्तानी का दबाव तो है ही नहीं.

खिलाड़ी ऋतुराज से तगड़ा स्ट्राइक रेट कप्तान ऋतुराज का

IPL 2023 में ऋतुराज गायकवाड़ ने जब सिर्फ बतौर खिलाड़ी बल्लेबाजी की थी तो 16 पारियों में 147.50 की औसत से 590 रन बनाए थे. वहीं IPL 2024 में कप्तान बनकर जब उन्होंने खेलना शुरू किया तो उनका स्ट्राइक रेट 149.50 का हो गया और वो अब तक खेली सिर्फ 9 पारियों में 447 रन बना चुके हैं. इस दौरान एक उन्होंने शतक लगाया वहीं एक पारी 98 रन की भी खेली.

साफ है कप्तान ऋतुराज गायकवा़ड़ अगर ऐसे ही खेलते रहे तो वो अपने सबसे ज्यादा रनों के रिकॉर्ड को भी तोड़ सकते हैं. वैसे एक सवाल है कि इतने शानदार प्रदर्शन के बाद भी T20 वर्ल्ड कप के लिए ऋतुराज के नाम की ज्यादा चर्चा क्यों नहीं हो रही?

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.