Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...

कांग्रेस को बड़ा झटका, इंदौर से लोकसभा प्रत्याशी ने नामांकन लिया वापस, भाजपा में होंगे शामिल

26

लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को मध्य प्रदेश के इंदौर से गुजरात के सूरत की तरह बड़ा झटका लगा है। इंदौर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय बम ने नामांकन से ठीक पहले पाला पलट लिया और भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया है। इस फैसले के बाद इंदौर से संसदीय चुनाव में अब कांग्रेस मैदान में नहीं रही। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता अक्षय कांति बम के घर पर उत्पात न मचा दे इसके लिए पुलिस ने पुख्ता प्रबंध किए है। उनके घर के बाहर पहरा बढ़ा दिया है।

इंदौर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय बम ने नामांकन फॉर्म वापस ले लिया। वे विधायक रमेश मेंदोला के साथ फॉर्म वापस लेने आए थे। भाजपा नेता व मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सेल्फी लेकर फ़ोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। जिसमें लिखा है- इंदौर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय कांति बम जी का माननीय प्रधानमंत्री जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जी, मुख्यमंत्री जी व प्रदेश अध्यक्ष जी के नेतृत्व में भाजपा में स्वागत है।  विजयवर्गीय और रमेश मेंदोला के साथ कार में जाते हुए उनका यह फोटो तेजी से वायरल हो रहा है।

वहीं पुलिस को शक है कि कहीं कांग्रेसी उनके घर पर उत्पात न मचा दें। इसके चलते बम के घर पर पुलिसिया पहरा डल चुका है। संभवत आज भोपाल में बम भाजपाई दुपट्टा ओढ़ सकते हैं।

बता दें कि इंदौर लोकसभा सीट पर चुनाव के लिए 25 अप्रैल तक नामांकन भरे गए थे। नाम वापसी के लिए आज 29 अप्रैल आखिरी दिन था। इंदौर में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान चौथे चरण में 13 मई को होना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.