Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

सोशल मीडिया पर Video Viral होने पर पड़ गया पंगा, 2 शिव सेना नेताओं पर मामला दर्ज

41

गुरदासपुर: सोशल मीडिया पर हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद धारीवाल पुलिस ने शिव सेना के दो नेताओं के विरुद्ध केस दर्ज किया है लेकिन दोनो आरोपी फरार बताए जाते हैं। इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक गुरदासपुर आदित्य ने बताया कि जिला मैजिस्ट्रेट ने जिला गुरदासपुर में हथियारों का सार्वजनिक रूप में प्रदर्शन पर रोक लगा रखी है। पंरतु धारीवाल पुलिस में तैनात एएसआई निर्मल सिंह जब  पुलिस पार्टी के साथ कल्याणपुर मोड़ धारीवाल पर मौजूद थे, तभी उसे किसी मुखबिर ने सूचना दी कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक युवक रोहताश भोला पुत्र मनोज कुमार निवासी संतोषी माता मंदिर धारीवाल हवा में फायर कर रहा है। इस संबंधी जांच पड़ताल में पाया कि यह वीडियो 6/7 महीने पहले का है, जिसमें आरोपी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियों में हवा में फायरिंग करता नजर आ रहा है। जिस पर उक्त शिव सेना नेता के खिलाफ धारीवाल में मामला दर्ज किया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इसी तरह धारीवाल पुलिस स्टेशन में तैनात एएसआई सुखदेव सिंह पुलिस पार्टी के साथ डडवां चौक, धारीवाल में मौजूद थे। उसे किसी मुखबिर ने सूचना दी कि रोहित अबरोल पुत्र जनक राज निवासी आर्य समाज मंदिर रोड, धारीवाल ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो वायरल की है, जिसके वह हाथ में 4 हथियार दिखा रहा है।  जिस पर रोहित अबरोल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। एस.एस.पी.ने बताया कि दोनो आरोपी शिव सेना हिंदूस्तान दल से संबंधित है।
जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सार्वजनिक रूप में हथियारों को खुला प्रदर्शन या हवा में फायरिंग कर दहशत फैलाना किसी भी तरह से बर्दाश्त नही किया जाएगा। लोगों के पास जो लाईसेंसी हथियार हैं। वह उन्हे अपनी आत्म सुरक्षा के लिए मिले हैं। उनका सार्वजनिक रूप में खुला प्रदर्शन या हवा में फायरिंग करना पुलिस बर्दाश्त नही करेगी। क्योंकि इस तरह से दहशत का वातावरण बनता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.