Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Vineet Manocha Murder Case: जेल में बंद बेटे सुब्रत को सजा हुई तो किसे मिलेगी प्रापर्टी? बहू शालू और... Latur Crime News: ठाकरे चौक पर छात्रों पर कोयते और दरांती से हमला, ऑटो चालक समेत चार गिरफ्तार, एक ना... Police Car Controversy Baghpat: सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए पौधे को ले जाते दिखे साहब, निगरानी व्यवस्... Budaun Murder Mystery: उसहैत थाना क्षेत्र के बीहट गांव में चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया, आरो... Bindayaka Police Station Case: लिव-इन में रह रही महिला की हत्या, आरोपी भतीजा क्राइम सीरियल देखकर छुप... Fake Currency Racket Busted: मालेगांव से 25 हजार में खरीदते थे नकली नोट, LCB पुलिस ने वडगांव गुप्ता ... Jammu and Kashmir Crime: हेड कांस्टेबल ने एके-47 से की अंधाधुंध फायरिंग, बच्चे को साइट पर लाने के वि... Legal News Delhi: नियमों का उल्लंघन कर कार से वर्चुअल सुनवाई में शामिल हुए एडवोकेट, भरना होगा भारी ज... Gwalior BSF News Update: बीएसएफ अकादमी के श्वान प्रशिक्षण केंद्र में भूटान के बेल्जियन मेलिनोइस कुत्... Raipur Jail Extortion and Assault: ऑनलाइन पेमेंट के स्क्रीनशॉट और शरीर पर चोट के निशान... रायपुर जेल...

आंधी-तूफान ने मचाई तबाही! शैलरों का हुआ लाखों का नुकसान

33

भवानीगढ : स्थानीय क्षेत्र में आए तेज तूफान के कारण क्षेत्र में स्थित दो दर्जन के करीब शैलरों, फैक्टरियां व बड़े गोदामों के शैड उड़ गए तथा चारदीवारी ढह गई, जिससे प्रत्येक सेलर व फैक्टरी मालिक को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पटियाला रोड स्थित महेश राइस उद्योग समिति के मालिक मोती लाल गर्ग ने बताया कि उनके शैलर के शेड के ढह जाने और भारी बारिश के कारण शैलर के गोदामों में रखा बड़ी मात्रा में चावल भीगकर खराब हो गया तथा मशीनरी को भी भारी नुकसान पहुंचा। उन्होंने बताया कि इस प्राकृतिक आपदा के कारण उन्हें लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

इसी प्रकार, इस तूफान के कारण पटियाला रोड स्थित अग्रवाल गोदाम भी ताश के पत्तों की तरह ढह गया। गोदाम मालिक संजीव गर्ग ने बताया कि इस घटना में उन्हें कई लाख रुपए का भारी नुकसान हुआ है। इस तूफान के कारण क्षेत्र के सूर्या राइस मिल, तारा राइस मिल, सत्या फूड, श्री राम ट्रेडर्स, फ्रेंड्स फूड प्रोडक्ट्स, जीएस राइस मिल, बीएस राइस मिल, भवानी इंडस्ट्रीज, एनडी इंडस्ट्रीज, शिव कॉटन कंपनी, केएल फूड, राधा कृष्ण राइस मिल, कांसल ऑयल मिल सहित दो दर्जन से अधिक शैलर व फैक्ट्रियों की छतें उड़ जाने व चारदीवारी गिरने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। इन शैलरों के गोदामों में रखा बड़ी मात्रा में चावल बारिश में भीगने के कारण नष्ट हो गया।

जिला राइस मिलर्स एसोसिएशन संगरूर के अध्यक्ष हरदीप सिंह बुट्टर, पूर्व जिला अध्यक्ष नरिंदर गर्ग व मनीष ढंड ने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा के कारण प्रत्येक मिल मालिक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस प्राकृतिक आपदा के कारण शैलर मालिकों को हुए नुकसान के लिए प्रत्येक पीड़ित को 20 लाख रुपये प्रति शैलर मुआवजा दिया जाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.