Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

झारखंड: रांची में भीषण सड़क हादसा, बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी; 15 जख्मी

59

झारखंड की राजधानी रांची में भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां मांडर थाना क्षेत्र के चुंद गांव में बच्चों से भरी एक स्कूल बस असंतुलित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई. इस हादसे में एक दर्जन से ज्यादा बच्चे जख्मी हो गए. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस और स्थानीय लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त बस से बच्चों को निकाल कर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर रूप से जख्मी एक बच्चे को बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया.

जानकारी के मुताबिक, संत मारिया स्कूल की बस बच्चों को लेकर स्कूल के लिए जा रही थी. इसी बीच सुबह करीब 7:00 के करीब मांडर थाना क्षेत्र के चुंद गांव के पास बस असंतुलित होकर सड़क किनारे खेत में जा पलटी. घटना के वक्त स्कूल बस में 30 बच्चे सवार थे, जिसमें से 15 बच्चे घायल हुए हैं. बच्चों को बस का शीशा तोड़कर बाहर निकाल गया. आशंका व्यक्त की जा रही है कि बस की गति तेज होने के कारण यह हादसा हुआ.

बस चालक फरार

सूचना मिलते ही मौके पर मांडर थाने की पुलिस पहुंची. इस हादसे के बाद स्कूल बस का चालक फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है.बच्चों के अभिभावकों ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के वक्त स्कूल ड्राइवर फोन पर बात करते हुए तेज गति से बस चल रहा था. स्कूल बस अपने तय समय से लगभग 45 मिनट लेट थी, जिसकी भरपाई करने के दौरान ही यह हादसा हुआ है.

घटना को लेकर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने ट्वीट कर दुख जताया है. चंपई सोरेन ने जिला प्रशासन को बच्चों को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया है. बता दें कि इस घटना से पूर्व वर्ष 2022 में रांची से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सिकिदिरी घाटी में बच्चों से भरी एक बस उस वक्त संतुलित होकर पलट गई थी , जब वे लोग हुंडरू जलप्रपात देखने जा रहे थे , इस घटना में भी लगभग एक दर्जन स्कूली बच्चे घायल हुए थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.