Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

युवक ने ससुराल वालों को किया फोन.. बोला तुम्हारी बेटी को मार दिया है आकर ले जाओ

28

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. उसके बाद खुद ही उसे मायके में फोन करके बताया कि युवक ने उनकी बेटी को मार दिया है आओ और आकर उसे ले जाओ. बेटी के मौत की खबर दामाद से सुनकर मायके के लोग बेटी के घर पहुंच गए. घर वालों ने बेटी की मौत की जानकारी मिलते ही पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की.

युवक और युवती की शादी 2021 में हुई थी और उसके बाद से ही लड़की को प्रताड़ित किया जा रहा था. यहां तक की कई बार थाने से और फिर पुलिस पारिवारिक परामर्श केंद्र से भी कई बार विदाई होने के बाद भी पति ने इस तरह की घटना को अंजाम देकर पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार किया है.

शादी के बाद से ही चल रही थी अनबन

शादी के बाद से ही पति-पत्नी का पारिवारिक संबंध ठीक नहीं चल रहा था, जिसके कारण आए दिन मनमुटाव और मारपीट के हुआ करते थे, जिसको लेकर कई बार पंचायत हुई. वही एक या दो बार मामला थाने भी पहुंचा, जहां से समझा बुझा कर आरती को ससुराल भेजा गया था. वहीं महिला प्रकोष्ठ के परामर्श केंद्र से भी समझौते के बाद आरती को ससुराल गई थी. इसके बावजूद भी पति जय हिंद छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा करता था. वहीं एक दिन पहले जय हिंद ने शुक्रवार की सुबह अपनी साली को फोन किया और बताया कि तुम्हारी बहन को मार दिया है आकर ले जाओ.

घटना की जानकारी होते ही मृतका के परिजन बेटी के ससुराल पहुंचे. लेकिन उसके पहले ही पुलिस शव को थाने लेकर चली गई थी. इसके बाद वह थाने पहुंचे और जय हिंद पर दहेज और अन्य बातों को लेकर आए दिन मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मृतका के परिवार वालों ने पुलिस को तहरीर दिया. घरवालों ने आरोप लगाया कि जब से बेटी की शादी हुई है तभी से पति-पत्नी के बीच मनमुटाव चल रहा है. इसके लिए कई बार पंचायत भी हो चुकी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.