Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पिथौरागढ़: पहाड़ पर तेज रफ्तार ने ले ली जान… 200 फीट खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत

36

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां बारातियों से भरी एक गाड़ी खाई में गिर गई. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. वहीं चार लोग घायल बताए जा रहे हैं. यह गाड़ी बारात से वापस लौट रही थी, जिस वक्त हादसा हुआ था, गाड़ी तेज रफ्तार से जा रही थी. फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस और SDRF की टीम ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है.

घटना आज यानि 22 अप्रैल की है, जो कि एंचोली क्षेत्रान्तर्गत अडोली के पास घटी थी. व्हाइट कलर की बोलेरो गाड़ी फुल स्पीड में आ रही थी. इस कार में 8 लोग सवार थे, जो कि एक शादी से अपने घर वापस लौट रहे थे. इस दौरान अडोली के पास पहुंचने पर गाड़ी का नियंत्रण खो गया, जिससे गाड़ी खाई में जा गिरी.

हो गई इतनी मौत

खबरों के मुताबिक, गाड़ी करीब 200 मीटर नीचे खाई में जा गिरी थी. इस वजह में गाड़ी में सवार 4 लोगों की मौत हो गई. वहीं 4 लोग घायल हो गए. इस घटना के बाद मौके पर लोगों में चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने जैसे-तैसे मशक्कत कर लोगों को गाड़ी से निकाला और पुलिस को कॉल कर मामले की जानकारी दी.

मौके पर पहुंची पुलिस

वहीं जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई. SDRF टीम ने पुलिस और स्थानीय लोगों से मदद से घटना में मृतक 4 लोगों के शवों को खाई से बाहर निकाल कर जिला पुलिस को सौंपा. इसके बाद पुलिस ने इन शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना में मृतकों ने नाम अजय कुमार उम्र 32 वर्ष, पवन कुमार उम्र 40 वर्ष, अंगद कुमार उम्र 34 वर्ष पुत्र जगत राम और कैलाश कुमार उम्र 48 वर्ष है. फिलहाल घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.