Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा... छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीक... E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— 'जनता की जेब से चुरा रहे पैसे', पेट्रोलियम मंत्र... महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवा... अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 ल... मुंबई के मुलुंड में पूरी सड़क ही हो गई 'गायब'! BJP विधायक मिहिर कोटेचा ने दर्ज कराई शिकायत, BMC से म... अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जाते वक्त...

अगर शाम के समय दिखे ये संकेत, तो समझ जाइए मां लक्ष्मी का होगा आगमन

69

इंदौर।  सनातन धर्म में माता लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि जिस परिवार पर देवी लक्ष्मी की कृपा होती है, उस परिवार को कभी भी आर्थिक परेशानियों से नहीं गुजरना पड़ता है। मां लक्ष्मी की कृपा से साधक का धन-धान्य हमेशा भरा रहता है। दरअसल, शास्त्रों में बताया गया है कि देवी लक्ष्मी के आगमन से पहले ही व्यक्ति को कुछ ऐसे संकेत मिलने लगते हैं, जो उसकी किस्मत बदल सकते हैं। आइए, जानते हैं कि वो शुभ संकेत कौन-से हैं।

छिपकली का दिखना

घर के अंदर छिपकलियों का दिखना आम बात है। लेकिन अगर आपको अंधेरा होने पर एक साथ तीन छिपकलियां दिख जाएं, तो यह धन आगमन का संकेत भी हो सकता है। इसका मतलब यह भी हो सकता है कि आप जल्द ही पैसों से जुड़ी समस्याओं से मुक्त होने वाले हैं।

काली चींटियों का झुंड

अगर आपको रात के समय अपने घर में काली चींटियों का झुंड दिखाई दे, तो भी यह एक शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब है कि जल्द ही आपके परिवार पर मां लक्ष्मी की कृपा होने वाली है। ऐसे में आपको चींटियों को भगाने की बजाय, उन्हें चीनी या आटा खिलाना चाहिए।

चिड़िया का घोंसला

अगर आपको शाम को अपने घर में या आसपास किसी पक्षी का घोंसला दिखाई दे, तो यह एक शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब है कि देवी लक्ष्मी आपके घर आने वाली हैं और आपके दिन शुरू हो जाएंगे।

सपनों में ये चीजें दिखना

अगर आपको सपने में बांसुरी, कमल का फूल, गुलाब या झाड़ू जैसी चीजें दिखाई देने लगे, तो यह भी देवी लक्ष्मी के आगमन का संकेत हो सकता है। ऐसे सपने देखने पर व्यक्ति के जीवन में चल रही धन संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.