Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

बैकुंठ चतुर्दशी पर आज हर सौंपेंगे हरि को सृष्टि का भार

42

उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर से बैकुंठ चतुर्दशी पर शनिवार रात 11 बजे हरिहर मिलन की सवारी निकाली जाएगी। श्री हर (भगवान महाकाल) श्री हरि (श्री द्वारकाधीश जी) को सृष्टि का भार सौंपने गोपाल मंदिर जाएंगे। मध्यरात्रि 12 बजे गोपाल मंदिर में हरि-हर मिलन होगा।

पश्चात रात दो बजे भगवान महाकाल की सवारी पुन: महाकालेश्वर मंदिर लौटेगी। हरि-हर मिलन देखने के लिए देशभर से हजारों भक्त उमड़ेंगे। प्रशासन द्वारा सुगम दर्शन के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।

धार्मिक मान्यता के अनुसार देवशयनी एकादशी पर भगवान श्रीहरि विष्णु सृष्टि के संचालन का भार श्री हर भगवान महाकाल को सौंपकर पाताल लोक में राजा बलि के यहां विश्राम करने आते हैं। चातुर्मास के चार माह भगवान शिव सृष्टि का संचालन करते हैं।

मान्यता है देव प्रबोधिनी एकादशी पर भगवान विष्णु पुन: बैकुंठ धाम लौट आते हैं। भगवान श्री हरि के लौटने पर हर भगवान महाकाल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की बैकुंठ चतुर्दशी पर उन्हें सृष्टि का भार सौंपने जाते हैं। धर्मकथा का यह दृश्य शनिवार रात उज्जैन के गोपाल मंदिर में साकार होगा।

गोपाल जी को बिल्व पत्र की माला भेंट करेंगे महाकाल

हरि द्वारकाधीश गोपा जी से मिलने जाते वक्त हर (भगवान महाकाल) उनके लिए वस्त्र, मिष्ठान तथा बिल्व पत्र की माला भेंट स्वरूप लेकर जाएंगे। सवारी के गोपाल मंदिर पहुंचने पर महाकाल मंदिर के पुजारी राजाधिराज की ओर से गोपाल जी को बिल्व पत्र की माला भेंट करेंगे।

गोपाली जी की ओर से भी भगवान महाकाल का खूब आतिथ्य सत्कार होगा। गोपाल मंदिर के पुजारी भगवान महाकाल को तुलसी की माला पहनाएंगे। साथ ही वस्त्र, मिष्ठान, सूखे मेवे, फल आदि भेंट करेंगे।

जमकर आतिशबाजी होगी, राकेट-हिंगोट पर प्रतिबंध

हरि-हर मिलन की सवारी में प्रतिवर्ष भक्त जमकर आतिशबाजी करते हैं। इसमें राकेट, हिंगोट का जमकर उपयोग होता है। सवारी मार्ग पर खड़े कई श्रद्धालुओं को चोट भी लग जाती है। इसे देखते हुए प्रशासन ने सवारी में हिंगोट, राकेट चलाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। सवारी मार्ग पर कैमरों से सतत निगरानी रखी जाएगी।

भस्म आरती में महाकाल में होगा हरि-हर मिलन

शनिवार मध्य रात्रि 12 बजे गोपाल मंदिर में हरि हर मिलन के बाद महाकाल मंदिर में भी हरिहर मिलन की परंपरा निभाई जाएगी। तड़के चार बजे भस्म आरती में पुजारी मंदिर परिसर स्थित साक्षी गोपाल मंदिर से झांझ डमरू की मंगल ध्वनि के साथ गोपाल जी को गर्भगृह में लेकर आएंगे तथा भगवान महाकाल के सम्मुख विराजित करेंगे। पश्चात विशेष पूजा-अर्चना के साथ हरि-हर मिलन कराया जाएगा।

सांदीपनि आश्रम में हरि-हर मिलन की खुशी में महाभोग लगेगा

भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली सांदीपनि आश्रम में बैकुंठ चतुर्दशी पर अन्नकूट महोत्सव की परंपरा है। पुजारी पं. रूपम व्यास ने बताया सांदीपनि आश्रम मे हरि-हर मिलन की खुशी में भगवान को अन्नकूट लगाया जाता है। शनिवार दोपहर एक बजे हरि-हर मिलन कराया जाएगा। महाभोग लगाकर आरती की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.