Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ सड़कों पर उतरी AAP की छात्र विंग, DU में निकाला मशाल मार्च

31

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी की छात्र विंग, छात्र युवा संघर्ष समिति यानी CYSS ने मंगलवार को मशाल मार्च निकाला. CYSS का मशाल मार्च दिल्ली विश्वविद्यालय के विवेकानंद स्टैच्यू, आर्ट्स फैकल्टी से शुरू हुआ. इसके अलावा आम आदमी पार्टी की छात्र युवा संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के समर्थन में दिल्ली के सभी कॉलेजों में हस्ताक्षर अभियान भी शुरू किया. दिल्ली शराब घोटाला मामले में केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद हैं.

मशाल मार्च के दौरान AAP की युवा नेता वंदना सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वालों के लिए मुफ्त बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिलाओं के लिए बस में सफर का इंतजाम किया. ऐसे मुख्यमंत्री चुनाव के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया, जो कि लोकतंत्र के साथ बहुत बड़ा धोखा है.केंद्र सरकार की इस तानाशाही के खिलाफ देश का युवा और छात्र सड़कों पर आ गया है और अरविंद केजरीवाल के साथ खड़ा है.

छात्र संघ का दावा डीयू मार्ट में डीयू के स्टूडेंट भी हुए शामिल

सीवाईएसएस का दावा है कि मशाल मार्च में दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया. क्योंकि छात्र जानते हैं कि लोकसभा चुनाव से कुछ हफ्तों पहले विपक्ष के इतने बड़े चेहरे को जेल के पीछे डालने का केवल एक ही मकसद है कि अरविंद केजरीवाल को चुनावी प्रचार से दूर रखना. दिल्ली के युवा समझ रहे हैं कि ये गिरफ्तारी भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं है, बल्कि विपक्ष विहीन चुनाव लड़ने की मंशा से की गई है. अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में 3 बार और पंजाब में मोदी जी की राजनीति को शिकस्त दी और फिर MCD में भी हराया. यह केवल अरविंद केजरीवाल ही कर सकते हैं और कर पाए हैं.

चलाया जा रहा है कि हस्ताक्षर अभियान

छात्र विंग ने दावा किया है कि वो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी को लेकर हस्ताक्षर अभियान में लोगों को अवगत करा रहे हैं. छात्रों का कहना है कि ये कोशिश तब तक जारी रहेगी, जब तक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर नहीं आ जाते. वहीं, आम आदमी पार्टी की युवा नेता वंदना सिंह का कहना है कि दिल्ली विश्वविद्यालय के सभी छात्रों ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ मार्च किया. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने अपनी IRS की नौकरी छोड़कर लोगों की सेवा में अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया.

‘दिल्ली में गरीबों की आवाज बने केजरीवाल’

सिंह का कहना है कि कई साल तक दिल्ली की झुग्गियों में काम किया और गरीब लोगों की आवाज उठाने का काम किया. सरकारी स्कूलों और अस्पतालों की दशा सुधारी. महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई. गरीबों को फ्री बिजली-पानी दी. ऐसे मुख्यमंत्री को केवल कुछ बयानों के आधार पर जेल में डाल दिया गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.