Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान तेज, राहुल गांधी के संभावित अमृतसर दौरे से बढ़ी राजनीतिक हलचल पंजाब में सरकारी भर्तियों में अनियमितताओं को लेकर BJP का AAP सरकार पर कड़ा प्रहार, युवाओं से विश्वास... नारनौंद में सफाई कर्मचारियों और प्रशासन में टकराव: प्राइवेट लोगों से सफाई करवाने पर हंगामा, हड़तालिय... यमुनानगर में घर में अकेली 56 वर्षीय महिला की सिर पर वार कर निर्मम हत्या: ड्यूटी से लौटे बेटे के उड़े... करनाल में 30 लाख रुपये की लूट का 24 घंटे में पर्दाफाश: कार में बैठे दोस्त ने ही भेजी थी लाइव लोकेशन,... हिसार में डेयरी संचालक जीवन कुंडू हत्याकांड पर फूटा गुस्सा, खाप और किसान संगठनों ने हाईवे किया जाम फरीदाबाद के संतों के गुरुद्वारे में प्रधानी को लेकर खूनी झड़प: सील कमरे का ताला तोड़ने पर हंगामा, बा... हिसार के खेतों में मिले युवक-युवती के शव: एक-दूसरे का हाथ थामे उठाया खौफनाक कदम, मिला 6 पन्नों का सु... हरियाणा के होनहारों को मुंबई आयकर विभाग में मिली सरकारी नौकरी: कबड्डी, फुटबॉल और टेबल टेनिस के 10 खि... कुरुक्षेत्र: घर में खेल रहे बच्चे की सर्पदंश से दर्दनाक मौत, लगातार दूसरे दिन कोबरा दिखने से पूरे गा...

वीडियो, भाजपा प्रत्‍याशी ने लगाया सनसनीखेज आरोप, कमल नाथ के निवास पर पहुंची पुलिस, पीए मिगलानी पर केस दर्ज

31

छिंदवाड़ा। लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्‍याशी विवेक बंटी साहू के आरोप के बाद पुलिस टीम कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्‍यमंत्री कमल नाथ के निवास पर पहुंची । लोकसभा चुनाव में छिंदवाड़ा सीट से भाजपा के उम्‍मीदवार विवेक बंटी साहू ने कमल नाथ के पीए आर के मिगलानी की श‍िकायत की है। पुलिस के अनुसार दो लोगों पर प्रकरण दर्ज हुआ है। इनके नाम सचिन गुप्ता और आरके मिगलानी हैं। पुलिस के आने की सूचना पर कमल नाथ बंगले पर पहुंचे।

एसपी मनीष खत्री ने बताया कि दो लोगों पर प्रकरण दर्ज हुआ है। धारा 188, 500आईटी एक्ट और 120 बी के तहत मामला दर्ज हुआ है। सचिन गुप्ता का मोबाइल जब्त कर लिया गया है। साथ ही उन्हें हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा आरके मिगलानी ने बताया कि उनका बायपास हुआ है लिहाजा वो प्रस्तुत होने में सक्षम नहीं है।मामला भाजपा प्रत्याशी की शिकायत पर दर्ज हुआ है जिसमें कथित तौर पर वीडियो वायरल करने का आरोप है।

वीडियो वायरल करने के‍ लिए 20 लाख का प्रलोभन

पुलिस से की गई शिकायत में कहा गया है कि उनका एक वीडियो वायरल करने के लिए 20 लाख रुपये का प्रलोभन दिया गया है। बताया जाता है कि करीब चार थानों का पुलिस बल कमल नाथ के आवास पर पहुंचा। मीडिया को पुलिस अधिकारियों ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है।

वहीं छिंदवाड़ा पुलिस भोपाल नहीं पहुंची। एसीपी कोतवाली अनीता प्रभा शर्मा भोपाल ने इसे कन्फर्म किया है। जांच में शामिल छिंदवाड़ा सीएसपी अजय राणा से भी बात हुई है। दोनों का कहना है पुलिस भोपाल नहीं आई है।

भाजपा प्रवक्‍ता डा हितेश वाजपेयी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कमल नाथ को अपने अंतिम राजनीतिक सफर पर अवैध शराब, पैसा और सीडी के स्तर से बचना चाहिए।

विवेक बंटी साहू ने जारी किया वीडियो

बंटी साहू का आरोप है कि मिगलानी ने पत्रकारों को उनका कूटरचित आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के लिए 20 लाख का लालच दिया है। विवेक बंटी साहू ने इस बारे में एक वीडियो भी जारी किया है।

श‍िकायत के बाद पहुंच गई पुलिस

इस मामले में श‍िकायत के बाद ही पुलिस कमल नाथ के आवास पर पहुंच गई। इस वाकये के बाद आरोप प्रत्‍यारोप का दौर भी आरंभ हो गया है। चार थानों की पुलिस कमल नाथ के निवास पर पहुंचने के बाद कांग्रेस नेताओं ने आक्रोश जताया है।

पुलिस बोली- चुनाव के समय मिलती रहती है श‍िकायत

जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के पीए आरके मिगलानी से पूछताछ करने के लिए पुलिस सोमवार को शिकारपुर स्थित निवास पहुंची। इस दौरान कोतवाली थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि पुलिस को चुनाव के समय शिकायत मिलती रहती है, लिहाजा जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और उनके पीए आरके मिगलानी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बंटी साहू ने कहा है कि एक निजी चैनल के पत्रकार ने अन्य पत्रकारों को वीडियो वायरल करने के लिए 20 लाख रुपए दिए हैं।

श‍िकारपुर आवास पर लोगों की भीड़

इस मामले में भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस शिकारपुर पहुंची। इसके बाद से शिकारपुर पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। हालांकि पुलिस इसे रूटीन जांच बता रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.