Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ...

दिल्ली में दिनदहाड़े एक शख्स को नजदीक से मारी गोली, चौंकाने वाला वीडियो आया सामने

37

दिल्ली के सीलमपुर इलाके के स्क्रैप मार्केट में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक शख्स को गोली मार दी गई। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित की पहचान शाहनवाज के रूप में हुई है। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, शाहनवाज को पीछे से सिर पर बिल्कुल सटाकर गोली मारी गई। वह तुरंत गिर गया और बेहोश हो गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।

सीसीटीवी वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स, जो शाहनवाज का पीछा कर रहा था, पीछे से उसके सिर पर बेहद करीब से गोली मारता है और भाग जाता है। शाहनवाज को जगप्रवेश अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया गया. उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटनास्थल से 7.65 एमएम की एक गोली बरामद की गयी है. वहीं, पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी हमलावर फरार है. हमले की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 307 और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.