Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

सरकारी कर्मचारियों को दिवाली की सौगात, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का आदेश, इस दिन खाते में आएगा पैसा

37

जयपुर:  निर्वाचन आयोग ने राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के राज्य सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह भत्ता अब चार प्रतिशत बढ़कर 46 प्रतिशत हो गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ‘एक्स’ पर यह जानकारी दी।

न्होंने लिखा,‘‘ ‘त्योहार पर उपहार!’ यह खुशी की बात है कि राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के हित में सरकार द्वारा भेजे चार प्रतिशत महंगाई भत्ता वृद्धि के प्रस्ताव को निर्वाचन आयोग से मंजूरी मिल गई है।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘अब राजस्थान में महंगाई भत्ता 42 प्रतिशत से बढ़कर 46 प्रतिशत हो गया है। इस कदम से आठ लाख से अधिक कर्मचारी व चार लाख से अधिक पेंशन भोगी लाभान्वित होंगे।’’ राज्य में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं और इसके मद्देनजर राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.