Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ...

मुख्तार के बाद अब्बास अंसारी को सता रहा मौत का डर, बृजेश सिंह के खिलाफ गवाह ने भी जताया हत्या की आशंका

51

गाजीपुर: मऊ विधायक अब्बास अंसारी के वकील लियाकत अली ने अब्बास की जान का खतरा बताया है, लियाकत अली ने बताया कि मुख्तार की मौत के बाद बीते 6 अप्रैल को एक मुकदमें में पेशी के दौरान अब्बास अंसारी ने गाजीपुर सीजेएम साहब को वीसी से पेशी के दौरान कासगंज जेल में जेल अधिकारियों की मिली भगत से जहर देकर मारा जा सकता है।

लियाकत ने बताया कि मनोज राय हत्याकांड में आरोपी अफरोज उर्फ चुन्नू पहलवान भी गाजीपुर जेल में बंद है और अपनी सुरक्षा की गुहार लगाया है, उसने कहा है कि वो उसरी चट्टी कांड में बृजेश सिंह के खिलाफ गवाह भी है और उसे जेल से अदालत पेशी पर दो सिपाही ही मात्र पैदल जेल ले जाते हैं, मुझे जेल में जहर भी दिया जा सकता है, मेरे साथ कभी भी कोई हादसा हो सकता है, वहीं, इस मामले को लेकर गंभीरता दिखाते हुए सीजेएम साहब ने दोनों लोगों की सुरक्षा इंतजाम के लिए जेल प्रशासन को लिखा है।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट से अब्बास अंसारी को मिली 3 दिनों की अंतरिम जमानत खत्म होने के बाद उसे जिला जेल से कासगंज जेल भेज दिया गया है। सुबह 4 बजकर 38 मिनट पर कासगंज जेल के लिये अब्बास अंसारी रवाना हुआ। उसे अपने पिता मुख्तार अंसारी की कब्र पर फातिहा पढ़ने के लिये जमानत मिली थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.