Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

‘जो मेरी उम्र है…’, 14 साल बाद ‘हीरामंडी’ से मिली वापसी पर फरदीन खान ने कह दी ये बात

62

फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की हीरामंडी का दमदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है. डायरेक्टर ने अपनी वेब सीरीज में एक ऐसी दुनिया दिखाई है, जिसे देखते ही हर कोई उसमें खोता चला गया है. ओटीटी की दुनिया में संजय लीला भंसाली इस वेब सीरीज के साथ अपना डेब्यू करने जा रहे हैं. हीरामंडी के जरिए कई सितारों की वापसी होने जा रही है. जिसमें से एक नाम फरदीन खान का भी है. संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज में फरदीन खान वली मोहम्मद का किरदार निभाने जा रहे हैं.

वली मोहम्मद की एक झलक देखते ही ये कहना गलत नहीं होगा कि उनकी वापसी काफी दमदार होने वाली है. 14 साल बाद फरदीन एक बार फिर से अपनी एक्टिंग का दम दिखाने वाले हैं. जब एक्टर का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया गया था, तो हर कोई हैरान रह गया था. उनका शाही अंदाज लोगों को खूब भा रहा है. साल 2010 में फरदीन को आखिरी बार फिल्म दूल्हा मिल गया में देखा गया था. ट्रेलर लॉन्च के दौरान फरदीन ने अपनी वापसी को लेकर खुलकर बात की.

फरदीन ने कहा कि, ”ये मेरे लिए काफी लंबा गेप था, लगभग 14 साल हो गए हैं. मैं इस शानदार स्टार कास्ट ,नेटफ्लिक्स जैसे प्लेटफॉर्म और जाहिर तौर पर संजय लीला भंसाली के साथ काम करने के मौके को लेकर बेहद आभारी हूं. मैं एक एक्टर के तौर पर स्क्रीन पर वापसी के लिए इससे बेहतर मौके की उम्मीद नहीं कर सकता था.”

फरदीन ने अपने किरदार को लेकर बात करते हुए कहा कि भंसाली के दिए गए कैरेक्टर काफी स्ट्रॉन्ग हैं जो एक्टर को रोल में गहराई लाने के लिए कहते हैं. उन्होंने आगे बताया कि उनके लिए हीरामंडी में संजय लीला भंसाली के साथ काम करना कुछ ऐसा है जो उन्होंने पहले कभी नहीं किया. ऐसा कोई नहीं है जो संजय सर की तरह इमोशन्स के साथ काम करता हो क्योंकि उन्हें उनकी अच्छी समझ है. वह जिस उम्र में हैं, उनके लिए पर्दे पर वापसी करने के लिए ये बिल्कुल परफेक्ट कैरेक्टर था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.