Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कैल्शियम और प्रोटीन का पावरहाउस है मखाना: डाइट में शामिल करें ये 4 टेस्टी रेसिपीज़, हड्डियां होंगी म... ऑस्ट्रेलिया में बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत: किसान के बेटे हसन महमूद ने झटके 9 विकेट, रचा नया इतिहास भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म 'रामायण', 4000 करोड़ के बजट पर यश ने समझाया गणित बेल्जियम में घर की मरम्मत के दौरान दीवार से निकला 99 करोड़ का सोना: सोने की ईंटें और सिक्के देख मजदू... ग्लोबल क्राइसिस में भी नहीं थमेगी LPG सप्लाई: रिलायंस, नायरा और PSU रिफाइनरियों के लिए नया प्रोडक्शन... सावधान! असली जैसे दिखने वाले 'फेक UPI ऐप' से हो रही ठगी: स्क्रीन पर दिखता है सक्सेस मैसेज, खाते में ... घर की सुख-शांति छीन सकता है दक्षिण-पश्चिम का वास्तु दोष! इन 9 आसान उपायों से दूर करें नैऋत्य कोण का ... बाल, त्वचा और नाखूनों की खूबसूरती के लिए जरूरी है संतुलित पोषण, जानें डाइट का महत्व खनऊ में तकरोही चौकी इंचार्ज SI आनंद मिश्रा 4 दिन से लापता: पुलिस महकमे में हड़कंप, वाराणसी में मिली ... वोट बैंक के लिए वंदे मातरम् को भुलाया, कांग्रेस दफ्तर में हुआ पाप': चित्तौड़गढ़ में बरसे अमित शाह

कैसे हुई नोएडा के वाटर पार्क में नहाते समय युवक की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

46

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा के जीआईपी मॉल के वाटर पार्क में नहाने आए एक युवक की मौत हो गई थी. इस घटना ने हर किसी को झकझोर के रख दिया है. 25 वर्षीय धनंजय महेश्वरी की मौत रविवार को हुई थी. वह दिल्ली के शिवाजी रोड एक्सटेंशन का रहने वाला था. वाटर पार्क में नहाते समय युवक की मौत पर परिजनों ने सवाल खड़े किए हैं. मृतक के परिजनों ने सीधे तौर पर वाटर पार्क के प्रबंधन पर आरोप लगाए हैं. मृतक युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आ गई है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत का शुरुआती कारण हार्ट फेल्योर बताया गया है. डॉक्टरों की टीम ने कहा कि हृदय गति के अधिक बढ़ने से हार्ट फेल हो गया और उसकी जान चली गई. मृतक के पिता ने वाटर पार्क के प्रबंधन के खिलाफ सेक्टर 39 के पुलिस थाने में केस दर्ज करवाया है.

मृतक के पिता ने स्वास्थ्य सुविधाओं पर खड़े किए सवाल

इसमें मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि वाटर पार्ट के अधिकारियों ने बेटे को सही समय पर प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं दी. साथ ही आरोप लगाया कि जिस एबुंलेंस से बेटे को अस्पताल भेजा गया उसमें ऑक्सीजन की सुविधा भी नहीं थी. पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है.

स्लाइड से नीचे आते ही असहज महसूस कर रहा था धनंजय

धनंजय के साथ वाटर पार्क में उनके साथ 4 दोस्त नहाने गए थे. उन्होंने घटना को याद करते हुए बताया कि वाटर पार्क कीस्लाइड से नीचे आने के बाद धनंजय ने उन्हें बताया कि वह असहज महसूस कर रहा था. उसे थोड़ी देर आराम करने के लिए कहा गया. उसके बाद दोस्त लोग वाटर पार्क में मस्ती करने लगे. जब दोस्त वापस आए तो धनंजय फिर भी असहज महसूस कर रहा था. तब उसके दोस्त उसे प्राइवेट एबुंलेंस से हॉस्पिटल लेकर गए. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

जब ह्रदय की मांसपेशियों हो जाती हैं कमजोर

युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद गाजियाबाद के मैक्स सुपर स्पेशिलटी के कार्डियोथोरेसिक और वैस्कुलर सर्जरी के डॉक्टर धीरज शर्मा ने कहा कि हृदय गति के बढ़ने को कमजोर दिल भी कहा जाता है. जब हृदय की मांसपेशियां कमजोर होती हैं तो अचानक रक्त पंप करना बंद कर देती हैं. इस अवस्था में जान जाने का खतरा ज्यादा रहता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.