Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता

‘वो लोग जो जंगल में…’, आदिवासी और वनवासी में राहुल गांधी ने बताया अंतर, BJP-RSS पर बोला हमला

44

लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई है. जैसे-जैसे चुनाव की तारीखें नजदीक आ रही हैं, सत्ता पक्ष और विपक्ष के एक-दूसरे पर हमले भी तेज होते जा रहे हैं. सत्ता पक्ष अपने कार्यकाल की उपलब्धियां बता रहा है तो विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है. इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोला है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को मध्य प्रदेश में मंडला के सिवनी पहुंचे. यहां उन्होंने एक चुनावी सभा संबोधित की. इस दौरान रोजगार व अन्य मुद्दों को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार पर हमला बोला. साथ ही आदिवासी और वनवासी शब्द में अंतर बताते हुए बीजेपी पर निशाना साधा.

सिर्फ 90 अफसर चलाते हैं हिंदुस्तान’

राहुल गांधी ने आदिवासी समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि देश में आदिवासियों की आबादी 8 फीसद है. जब आप हिंदुस्तान की सबसे बड़ी कंपनियों, मीडिया, कॉर्पोरेट कंपनियों के मालिकों की लिस्ट में देखेंगे तो वहां आपको एक आदिवासी नहीं मिलेगा. हिंदुस्तान को सिर्फ 90 अफसर चलाते हैं. इसमें सिर्फ 1 अफसर आदिवासी हैं.

‘BJP-RSS के लोग आपको ‘वनवासी’ कहते हैं’

कांग्रेस नेता ने आगे कहा, देश में आपकी ये भागीदारी है. कांग्रेस पार्टी आपको ‘आदिवासी’ कहती है और BJP-RSS के लोग आपको ‘वनवासी’ कहते हैं. इन शब्दों के अलग-अलग मायने हैं. राहुल ने दोनों शब्दों का अंतर बताते हुए कहा, आदिवासी शब्द का मतलब होता है- जो इस देश के पहले मालिक हैं, जिनका जल-जंगल-जमीन पर पहला आधिकार है. वहीं, वनवासी शब्द का मतलब- वो लोग जो जंगल में रहते हैं. वनवासी का मतलब आप लोगों का जल-जंगल-जमीन पर कोई आधिकार नहीं है.

‘मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी’

रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान में 30 लाख रोजगार हैं. मगर, सरकार आपको रोजगार नहीं देती. जैसे ही कांग्रेस की सरकार आएगी, हम आपको 30 लाख रोजगार देंगे. 8 फीसद आबादी वाले समुदाय की भागीदारी 100 रुपये में 1 प्रतिशत नहीं है. मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है.

‘BJP को जहां भी मौका मिलता है…’

उन्होंने कहा, आदिवासियों को उनका अधिकार देने के लिए हम पेसा कानून लाए. जमीन अधिग्रहण और ट्राइबल बिल लाए. इंदिरा गांधी जी और कांग्रेस की सरकारों ने आदिवासियों को उनकी जमीन वापस दी और उसका हक आपको दिया. मगर, BJP को जहां भी मौका मिलता है, आपकी जमीन छीनकर अडानी जैसे अरबपतियों के हवाले कर देती है. जब आदिवासी युवा BJP से रोजगार और शिक्षा पर सवाल करता है, तो उनको पकड़कर जेल में डाल दिया जाता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.