Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

फाइनेंस कर्मचारी ने हड़काया तो ऐसे कर्ज चुकाया…महिला को चुभती रही ये बात, फंदे पर लटकी मिली लाश

47

बिहार के बेगूसराय से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां गोविंदपुर में एक महिला ने आत्महत्या कर ली. आरोप है कि महिला ने ऐसा तब किया, जब उससे फाइनेंस कंपनी का एक कर्मचारी किस्त लेने आया था. पैसे न होने की वजह से फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने उसे बहुत खरी-खोटी सुनाई थी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसके पैसे दिए थे. पैसे ले जाते समय कर्मचारी ने महिला को किस्त न भरने पर जेल भेजने की धमकी भी दी थी, गांव वालों का आरोप है कि इसी के चलते महिला तनाव में थी और उसने सुसाइड कर लिया.

घटना गोविंदपुर-3 पंचायत की सूरो ओझा टोला की है. यहां कंचन देवी अपने पति(दिलीप महतो) और तीन बच्चों के साथ रहती थी. दिलीप और कंचन दोनों मजदूरी करते हैं. खबरों के मुताबिक, कंचन का पति दिलीप महतो अक्टूबर में बीमार पड़ा था, जिसके इलाज के लिए कंचन ने एलएनटी नाम की फाइनेंस कंपनी से 14 दिसम्बर, 2023 को 67,738 रुपये लोन पर लिए थे. कंचन ने यह लोन दो साल के लिए लिया था, जिसके लिए वह हर महीने 3650 रुपये किस्त चुका रही थी.

इसी कड़ी में एलएनटी फाइनेंस कंपनी का एक कर्मचारी कंचन के घर किस्त लेने पहुंचा था. इस दौरान कंचन घर पर अकेली थी और उसके पास पैसे भी नहीं थें. कर्मचारी के किस्त मागंने पर कंचन ने कहा था कि आज उसके पास पैसे नहीं है, आप कल आइए. वह कल तक पैसों का इंतजाम कर लेगी. फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी कंचन की झोपड़ी के बाहर बैठा हुआ था. पैसे न होने की बात सुन गुस्साए कर्मचारी ने कंचन को खरी-खोटी सुनाई थी और उसे जलील किया. उसकी बात सुन वहां इलाके के लोग आ पहुंचे थे.

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

लोगों ने कंचन की मदद करते हुए फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को 3000 रुपये कैश बाकी 650 रुपये यूपीआई कर दिए. इसके बाद भी वह फांइनेंस कर्मचारी नहीं माना और जाते हुए उसने कंचन को धमकी दी थी कि अगर किस्त के पैसे समय पर नहीं दिए तो जेल भिजवा देंगे. यह बात सुनकर कंचन को बेहद शर्मिंदगी महसूस हुई. फाइंनेस कर्मचारी के जाने के बाद उसने फांसी लगा ली और खुद की जान दे दी. शाम को जब पति मजदूरी करके घर वापस आया और झोपड़ी के अंदर जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए. उसने देखा कि कंचन का शव फंदे से लटका हुआ है, मंजर देख वहां उनके बच्चे भी आ पहुंचे और चीख-पुकार मच गई. वहीं परिवार की चीख-पुकार सुनते ही गांव के लोग भी कंचन के घर पहुंच गए, जहां लोगों ने सारी बात बताई है. फिलहाल परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.