Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...

सुनीता ने पढ़ा केजरीवाल का जेल से भेजा गया मैसेज, भगत सिंह और अंबेडकर के बीच में लगी दिल्ली CM की तस्वीर

72

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब घोटाला मामले में जेल में बंद है, लेकिन वह जेल से ही अपना मैसेज अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के जरिए जनता तक और आम आदमी पार्टी के विधायकों तक पहुंचा रहे हैं. आज यानी 4 अप्रैल को सुनीता केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें वह लोगों से अरविंद केजरीवाल के दिए मैसेज को साझा कर रही हैं.

अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है, इस लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुनीता जिस जगह बैठी हैं, उनके ठीक पीछे भगत सिंह और डॉ भीमराव अंबेडकर की तस्वीर के बीच में केजरीवाल की तस्वीर लगाई गई है. लोगों को मैसेज देते हुए उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने सभी विधायकों के लिए जेल से संदेश भेजा है.

दिल्लीवासीयों को न हो तकलीफ

उन्होंने अपने सभी विधायकों से जनता की सेवा करने की बात करते हुए कहा है कि मैं जेल में हूं इस वजह से मेरे किसी दिल्लीवासी को किसी तरह की तकलीफ नहीं होनी चाहिए, हर विधायक इलाके का रोज दौरा करें और लोगों से पूछे उन्हें कोई दिक्कत तो नहीं हो रही है. जिसको जो समस्या हो उसे दूर करें और मैं केवल सरकारी विभागों की समस्याओं का समाधान करने की बात नहीं कर रहा हूं हमें लोगों की बाकी समस्याओं का भी समाधान करने की भी जरूरत है. आगे उन्होंने कहा कि दिल्ली के 2 करोड़ लोग मेरा परिवार हैं और मेरे पूरे परिवार में से किसी को भी किसी भी तरह की कोई तकलीफ नहीं पहुंचनी चाहिए, भगवान सबका भला करें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.