Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...

झाबुआ में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी, सुबह ठंड तो दोपहर में पड़ रही गर्मी

40

झाबुआ। इन दिनों मौसम में बदलाव बना हुआ है। सुबह-सुबह तो हल्की ठंड का अहसास होता है। दोपहर में गर्मी बनी हुई है। बदले इस मौसम में सर्दी जुकाम के मरीज अचानक बढ़ गए है। लोगों का कहना है कि अप्रैल माह में तो तेज गर्मी का अहसास होने लगता है। लेकिन इस वर्ष मौसम अलग-अलग रूपों में सामने आ रहा है। सुबह ठंडा तो दोपहर में गर्मी शुरू हो जाती है। सोमवार को तो दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही।

मार्च माह के प्रथम सप्ताह में ही गर्मी ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया था। 15 मार्च के बाद तो तेज गर्मी का अहसास होने लगा था। लेकिन पिछले 3-4 दिनों से मौसम में एकाएक बदलाव बना। सुबह हल्की ठंड तो दोपहर में सूर्य के तेवर तेज बने रहे। तेज गर्मी के कारण लोगों के पसीने छूटने लगे। लेकिन मौसम में फिर से बदलाव आ गया।

तीन दिनों में गिरा 3 डिग्री तापमान

मौसम के बदलाव से पिछले तीन दिनों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। 28 मार्च को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ था जो गिर कर 01 अप्रैल को 37 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है। 21 डिग्री से घटकर न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ है। आगामी दिनों में भी ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

बदलाव का असर, बढ़ गए मरीज

 

मौसम में हुए बदलाव के कारण सर्दी जुकाम के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। पिछले दिनों में लोगों ने बढ़ते गर्मी के असर को देखते हुए कूलर, ऐसी का उपयोग शुरू कर दिया था। लेकिन मौसम बदलाव के कारण फिलहाल इसका उपयोग कम ही हो रहा है। मौसम बदलाव के शिकार हुए मरीज अपना उपचार कराने शासकीय अस्पताल के साथ-साथ निजी क्लिनिकों पर पहुंच रहे है।

 

सावधानी बरतना जरूरी

 

जिला अस्पताल के आरएमओ डॉ.सावन चौहान का कहना है कि बदले इस मौसम के कारण सर्दी-जुकाम जैसी बीमारी के मरीज बढ़ जाते है। ऐसे मौसम में सभी को सावधानी रखना जरूरी है। लोगों को चाहिए कि खान-पान का विशेष ध्यान रखें। जिला अस्पताल में भी ऐसे मरीज उपचार कराने आ रहे है।

 

उतार-चढ़ाव बना रहेगा

 

मौसम विभाग के तकनिकी अधिकारी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि आगामी दिनों में ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

 

तापमान में भी आई गिरावट

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.