Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

देवास में बिजली व पानी के लिए घमासान, तीन मामले दर्ज, एक में सरपंच भी आरोपी

75

देवास। जिले में चल रहे भीषण गर्मी के दौर के बीच पानी व बिजली को लेकर कई क्षेत्रों में घमासान मचा हुआ है। इसके लिए लोग सड़क पर उतर रहे हैं और विवाद भी हो रहे हैं। ऐसे ही तीन मामलों में से दो में शासकीय कार्य में बाधा, नुकसान सहित एक अन्य में मारपीट का केस दर्ज हुआ है। एक मामले में सरपंच व उसके स्वजन भी आरोपी हैं।

पानी के लिए प्रदर्शन, कई गांवों की बिजली बंद कराई

 

देवास के खातेगांव क्षेत्र के जियागांव में जल संकट को लेकर शुक्रवार को लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। जियागांव ग्रिड पर जाकर कई गांवों की बिजली सप्लाय बंद करवा दी। बाद में बोरिंग के लिए गांव में मशीन पहुंची। रात में इस मामले में विद्युत वितरण कंपनी की ओर से खातेगांव थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई।

पुलिस के अनुसार फरियादी लोकेश विश्वकर्मा की शिकायत पर आरोपी राहुल इनानिया, सचिन इनानिया व अन्य के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, विद्युत अधिनियम व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया।

बर्तन लेकर प्रदर्शन, सरपंच ने की मारपीट

 

बागली तहसील के पुंजापुरा के मजरे बयड़ीपुरा में जल संकट से परेशान ग्रामीणों ने पुंजापुरा आकर खाली बर्तनों के साथ ग्राम पंचायत कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। इसी दौरान सरपंच मोहन राठौर व अन्य ने एक महिला के साथ मारपीट की। बागली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी सोनीबाई डावर निवासी बयड़ीपुरा की शिकायत पर आरोपित मोहन सहित खुमान सिंह, सौरभ के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज, धमकाने की धाराओं सहित अजा-अजजा एक्ट में केस दर्ज किया है।

 

कई गांवों की बिजली बंद की थी, 24 दिन बाद केस

 

एक अन्य मामला शहर से 10 किमी दूर ग्राम सिया में विद्युत उपकेंद्र का है। यहां 29 अप्रैल को कुछ ग्रामीणों ने जबरन घुसकर गई गांवों की बिजली सप्लाई बंद करवा दी, साथ ही चल रहे सुधार कार्य को भी बाधित किया था। मामले में बीएनपी पुलिस को शिकायती आवेदन दिया था। 24 दिनों के बाद पुलिस ने फरियादी परीक्षण सहायक महेश जमोड़िया की शिकायत पर आरोपी धीरज पंवार, महेश चौधरी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में केस शुक्रवार रात को दर्ज किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.