Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मकान मालिक और उसके बेटे ने की नर्सिंग की छात्रा से हैवानियत, उतरवाए कपड़े , फिल्मी गानों पर कराया डांस , बेल्ट से पीटा..

38

इंदौर। : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक बार फिर हैवानियत का मामला सामने आया है। जहां पर माकन मालिक और उसके बेटे ने शराब के नशे में किरायदार नर्सिंग की छात्रा को निर्वस्त्र कर डांस कराया और बेल्ट से छात्रा और उसके दोस्त की पिटाई की पीड़ित छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने दोनों पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। इंदौर पुलिस ने नंदानगर से मकान मालिक और उसके बेटे को पकड़ा दोनों आरोपियों पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। दरअसल सीधी जिले की 17 वर्षीय छात्रा इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहती थी। जहां पर नशे में मकान मालिक और उसके बेटे की हैवानियत सामने आई है।

नशे में आरोपियों ने छात्रा और उसके दोस्त को निर्वस्त्र किया। फिर जबरन फिल्मी गानों पर डांस करवाया आरोपियों ने दोनों की श्वान के पट्टे से पिटाई भी की है। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है। सीधी जिले की 17 वर्षीय छात्रा इंदौर में किराए के मकान में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। कुछ दिन पहले ही पढ़ाई पूरी होने पर वह घर जाने की तैयारी कर रही थी। शुक्रवार को उसने पीथमपुर में रहने वाले दोस्त से बात की और कहा कि रूम पर रखा चावल, अनाज ले जाए शाम करीब चार बजे छात्रा का दोस्त नंदानगर स्थित रूम पर आ गया था।

रात को दोनों खाना खाकर बात कर रहे थे कि करीब 11 बजे मकान मालिक आ गया। वह जबरदस्ती छात्रा के रूम में घुसा और मारपीट करने लगा। दोनों को निर्वस्त्र किया और मोबाइल पर तेज आवाज में गाने बजाए। और आरोपी बीयर पीने लगा और छात्रा व युवक से डांस करवाया आरोपी कपिल ने बेटे को भी बुलाया और श्वान के पट्टे से पिटाई करवाई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.