Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पांड्याखेड़ी गांव में होली खेलने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद पथराव, 18 लोग घायल

26

उज्जैन। पांड्याखेड़ी में घर के बाहर होली खेलने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों परिवारों ने एक-दूसरे पर जमकर ईंट-पत्थर फेंके। इससे 18 लोग घायल हो गए।

सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पथराव का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो गया। पंवासा पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज किए हैं।

पुलिस ने बताया कि शनिवार दोपहर पांड्याखेड़ी स्थित बिहारी कालोनी निवासी उषा देवी पत्नी भोला पासवान के घर के बाहर शिवा रायकवार, साहिल राकयवार, संजना, मुस्कान, ज्ञानचंद रायकवार होली खेल रहे थे। जिस पर उषा ने उसे घर के बाहर होली खेलने से मना किया था।

जिस पर विवाद हो गया, पासवान व रायकवार परिवार ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हो गया।

पथराव में बाली, यशोदा, बरखादेवी, ज्ञान,सुनील, सदन, रोशन, शुभम, शिवा, अनिकेत, प्रतिमा, सावंत, उर्मिला, सदन, बलवीर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज किए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.