Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

रणबीर कपूर के सामने कपिल ने पत्नी का उड़ाया मजाक, जवाब मिला तो बोले- क्या करते, लॉकडाउन था

34

कपिल शर्मा ने नेटफ्लिक्स पर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के साथ एंट्री की है. शनिवार 30 मार्च 2024 को ऑन एयर हुए इस शो के प्रीमियर एपिसोड में नीतू कपूर, रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी शामिल हुए थे. कपूर परिवार ने अपने हाथों से कपिल के शो का उद्घाटन किया. शो के पहले एपिसोड में सेलिब्रिटी मेहमान और ऑडियंस के साथ कपिल शर्मा की मां, उनकी भाभी सीमा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ भी मौजूद थीं. रणबीर कपूर के सामने कपिल ने अपनी बीवी को ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन कपिल की बीवी ने उन पर कुछ ऐसा पलटवार किया कि वो पूरी तरह से दंग रह गए.

दरअसल ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के एक सेगमेंट के दौरान, रणबीर कपूर और अर्चना पूरन सिंह ने गिन्नी से शादी के बाद कपिल में आए बदलावों के बारे में सवाल पूछा. उनके सवाल का जवाब देते हुए गिन्नी ने कहा, “अभी तक तो वो ठीक हैं, जब मैं आसपास होती हूं तब वो सही ढंग से पेश आते हैं, लेकिन मैं गारंटी नहीं दे सकती कि मेरे जाने के बाद वो क्या करते हैं.” गिन्नी को बीच में रोकते हुए कपिल ने कहा, “घर, उसके बाद, मैं सीधे घर वापस आता हूं. इसके अलावा मैं यहां नेटफ्लिक्स पर काम करने आता हूं. और मैं कर ही क्या सकता हूं? अगर मैं घर पर अपना मुंह खोलता हूं तब ये कहतीं हैं कि बकवास मत करो. लेकिन यहां, मुझे बकवास करने के लिए पैसे मिलते हैं.”

बुरी तरह से ट्रोल हुए कपिल

जब अर्चना ने कपिल की पत्नी से पूछा, “गिन्नी, हमें बताओ कि कपिल कितने अच्छे पिता हैं?” तब गिन्नी ने कहा, “कपिल सबसे अच्छे पिता हैं, वो दुनिया के सबसे बेस्ट पिता हैं, बच्चों का खयाल रखना वो बहुत अच्छे से जानते हैं.” गिन्नी की बात सुनकर कपिल ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की. उन्होंने कहा, “उसने वह सब नहीं किया जो मैंने किया. मैं ही बच्चे की देखभाल करता था ये तो दूसरे बच्चे को जन्म देने में व्यस्त थी.” कपिल की ये बातें सुनकर गिन्नी दंग रह गईं, लेकिन तुरंत उन्होंने कपिल पर निशाना साधते हुए कहा, “वो मेहरबानी किसकी थी? जब मैं दूसरी बार प्रेग्नेंट थी तब अनायरा सिर्फ पांच महीने की थी.” गिन्नी की बात सुनकर कपिल शरमा गए और उन्होंने नीतू कपूर को सफाई देते हुए कहा कि मैम, क्या करते हम कोविड की वजह लॉकडाउन के बीच में थे और शूटिंग भी रुक गई थी. साथ ही उन्हें सबके सामने उनका मजाक उड़ाने वाली अपनी पत्नी के हाथ से माइक छीनने का अनुरोध करना पड़ा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.