Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

IPL 2024: हार्दिक पंड्या के साथ खड़े हुए अश्विन, कहा- हम ऐसे बर्ताव कर रहे हैं, जैसे पहले कभी ऐसा होते देखा ही नहीं?

50

IPL 2024 में जितनी अभी चर्चा मुंबई इंडियंस की नहीं हो रही. उससे ज्यादा सुर्खियों में है उस टीम का कप्तान यानी कि हार्दिक पंड्या. वजह है रोहित शर्मा की जगह उनका कप्तान बनाया जाना. इसके चलते हार्दिक पर दोतरफा मार पड़ रही है. वो अहमदाबाद में खेल रहे हैं तो गुजरात के क्रिकेट फैंस उनका अलग-अलग तरीकों से अपमान कर रहे हैं और मुंबई के मैदान पर खेल रहे हैं तो रोहित शर्मा के क्रिकेट फैंस उन्हें नहीं छोड़ रहा है. हार्दिक पंड्या को लेकर बढ़ रही अपमान की इस बयार पर अब अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर चुप्पी तोड़ी है. वो हार्दिक के समर्थन में खड़े दिखे हैं.

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि क्या कभी आपने ऐसा होते किसी दूसरे देश में देखा है? क्या आपने कभी जो रूट और जैक क्रॉली के फैंस को लड़ते-झगड़ते देखा है? क्या आपने ऑस्ट्रेलिया में कभी स्टीव स्मिथ और पैट कमिंस के क्रिकेट फैंस को एक दूसरे से उलझते देखा है? इसलिए जो हो रहा है वो हैरान करने वाला है. फैंस के बीच इस तरह का व्यवहार सही नहीं है. जो लोग ऐसा कर रहे हैं उन्हें ये ख्याल रखना होगा कि अंत में ये सभी खिलाड़ी सिर्फ एक देश का प्रतिनिधित्व करते हैं., जो कि हम सबका देश है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.