Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा, नहाने के दौरान 3 नाबालिग बच्चों की कुएं में डूबकर मौत

64

सतनाः मध्य प्रदेश के सतना जिले में शनिवार को तीन लड़के कुएं में डूब गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उचेहरा थाने के प्रभारी सतीश मिश्रा ने बताया कि घटना रामपुरवा गांव में हुई। उन्होंने कहा, ‘‘शव एक किसान ने देखे। बच्चे 11-16 आयु वर्ग के हैं। ऐसी आशंका है कि समूह में एक बच्चे को बचाने की कोशिश करते समय उनकी मौत हो गई।” उन्होंने बताया कि इस कुएं में क्षेत्र के बच्चे नहाते थे।

बताया जा रहा है कि रमपुरवा गांव में नहर के पास राजा तिवारी के खेत पर एक बड़ा कुआं बना हुआ है। गांव के लोग यहां नहाने आते हैं। शनिवार दोपहर को बिहारी आदिवासी नाम का शख्स जब कुएं के पास से गुजरा तो उसकी नजर कपड़ों और साइकिल पर गई। उसने नजदीक जाकर देखा तो कुएं में एक शव तैरता दिखा। उसने ग्रामीणों को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कुएं में डूबे तीनों बच्चों के शवों को बाहर निकाला और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.