Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

भूटान को मजबूत करता जा रहा भारत, चीन की सारी चालबाजी फेल!

33

भारत ने मंगलवार को भूटान को ग्यालसुंग परियोजना के विकास के लिए पांच अरब रुपये की दूसरी किश्त सौंपी. भूटान में भारत के राजदूत सुधाकर दलेला ने भूटान के विदेश मामलों और विदेश व्यापार मंत्री ल्योनपो डीएन धुंगयेल को ये रकम दिया. इस प्रोजेक्ट की पहली किश्त 28 जनवरी, 2024 को जारी की गई थी. ये किश्त भी पांच अरब रुपये की थी. बता दें कि दोनों देशों में जनवरी में ही इस प्रोजेक्ट पर समझौता हुआ था. इसके तहत भारत भूटान को 15 अरब रुपये की मदद करेगा.

भारत की ओर से बयान में कहा गया है कि भारत को भूटान के राजा की एक ऐतिहासिक पहल पर भूटान के साथ साझेदारी करने का सौभाग्य मिला है. ये युवाओं और कौशल को राष्ट्र-निर्माण प्रयासों के केंद्र में रखता है. जनवरी 2023 में भी भारत ने डेसुंग फॉर ग्यालसंग कार्यक्रम के लिए दो अरब रुपये की सहायता की थी.

पीएम मोदी ने किया था भूटान दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 और 23 मार्च को भूटान की यात्रा की थी. इस दौरान उन्होंने थिम्पू को विकास कार्यों में भारत के पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और उसे अगले पांच साल में 10,000 करोड़ रुपये की सहायता मुहैया करने का संकल्प लिया. पीएम मोदी ने भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे के साथ थिम्पू में भारत के सहयोग से निर्मित महिलाओं और बच्चों के लिए एक आधुनिक अस्पताल का उद्घाटन भी किया था.

प्रधानमंत्री मोदी के भूटान दौरे से चीन को तगड़ा झटका लगा है. पिछले कुछ सालों से धीरे-धीरे चीन , भूटान पर दबाव बढ़ाए जा रहा था. भूटान के पूर्व प्रधानमंत्री लोटे शेरिंग ने चीन के साथ सीमा विवाद सुलझाने के नाम पर ज़मीन की अदलाबदली की पूरी तैयारी भी कर ली थी. सामरिक दृष्टिकोण से भारत के लिए इससे भविष्य में बड़ी चुनौती खड़ी हो सकती थी. 9 मार्च को अरुणाचल प्रदेश के दौरे के महज दो हफ़्ते के भीतर प्रधानमंत्री मोदी ने भूटान दौरे से चीन को संदेश दिया है कि भारत हरेक चीनी चालबाजी को विफल करने के लिए तैयार है.

भूटान नरेश ने की थी पीएम मोदी की तारीफ

भारत और भूटान के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं. भूटान के राजा प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ भी कर चुके हैं. उन्होंने पीएम मोदी को ऐसा लीडर बताया जिनके कंधों पर बड़ी वैश्विक जिम्मेदारी है. भूटान नरेश ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के असाधारण नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा है और भारत की तरक्की के साथ ही भूटान की तरक्की भी जुड़ी हुई है. भूटान के राजा ने प्रधानमंत्री मोदी को ऐसा लीडर बताया जो अपने देश और लोगों की सेवा में दिन रात जुटे हैं और असाधारण क्षमता वाले दूरदर्शी व्यक्ति हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.