Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता

रंग के कारण स्किन पर हो गई है एलर्जी, इन होम रेमेडीज को आजमाएं

33

होली का त्योहार 25 मार्च को मनाया गया. होली रंगों का त्योहार है और इस दौरान लोग जश्न में इस कदर डूब जाते हैं कि वे स्किन और हेल्थ की केयर को नजरअंदाज कर देते हैं. होली के रंग की वजह से स्किन रूखी और बेजान नजर आने लगती है. कुछ लोगों को तो स्किन पर एलर्जी तक होने लगती है. दरअसल, रंगों में मौजूद केमिकल की वजह से ऐसा होता है. इसी कारण कुछ लोग रंगों के इस त्योहार को एंजॉय नहीं कर पाते हैं. पानी वाले रंग, गुलाल या दूसरी चीजों के स्किन पर लगाने से जलन या रैशेज हो जाते हैं. फेस्टिवल के बीतने के बाद कई दिनों तक ये एलर्जी परेशान करती है.

वैसे तो एलर्जी से बचने के लिए रंगों से दूरी बनाए रखना बेहतर है लेकिन फिर भी आप जश्न का हिस्सा बन चुके हैं और एलर्जी से परेशान हैं तो आपको होम रेमेडीज की मदद लेनी चाहिए. स्किन पर हुई एलर्जी से राहत पाने के लिए पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए. इसके अलावा घरेलू नुस्खों से भी काफी हद तक राहत पाई जा सकती है. चलिए आपको बताते हैं कि स्किन को फिर से कैसे ठीक किया जा सकता है.

स्किन एलर्जी के लिए घरेलू उपचार

एलोवेरा जेल आएगा काम

रंग में मौजूद केमिकल से स्किन एलर्जी को फेस कर रहे हैं तो आपको एलोवेरा जेल का नुस्खा आजमाना चाहिए. स्किन केयर में रामबाण की भूमिका निभाने वाला एलोवेरा एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर होता है. अगर किसी को स्किन पर जलन, रैशेज या एलर्जी हो गई है तो उसे तुरंत एलोवेरा को अप्लाई करना चाहिए. ये ठंडक पहुंचाता है और इसके गुण स्किन को रिपेयर करने में मदद करते हैं. एलोवेरा स्किन केयर में बेस्ट है.

सरसों का तेल

स्किन को रिपेयर करने के लिए आप सरसों के तेल की मदद ले सकते हैं. दरअसल, इसमें ऐसे गुण मौजूद हैं जो स्किन को मॉइस्चराइज रखने के अलावा उसे हील करने में मदद करते हैं. हालांकि, नुस्खे को आजमाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए.

रंग को रिमूव करने का तरीका

अगर आप स्किन पर कलर अभी भी लगा हुआ है तो इसे हटाने में जल्दबाजी न अपनाएं. इसके लिए पहले क्लींजर से स्किन को क्लीन करें. इसके बाद साबुन को स्किन पर लगाएं. ध्यान रहे कि आपको स्किन टाइप के हिसाब से सोप का यूज करना है. अब गुनगुने पानी से चेहरे को हल्के हाथों से क्लीन करें. भूल से भी स्किन को रब करने की गलती न करें क्योंकि इस गलती के कारण त्वचा रूखी और बेजान नजर आने लगती है.

नारियल तेल या देसी घी

होली खेलने के बाद अगर आपको रंग की वजह से एलर्जी की समस्या हो गई है तो इस पर नारियल तेल या घी को लगाएं. इनके इस्तेमाल से स्किन रिपेयर हो पाएगी और मॉइश्चराइजेशन भी हो पाएगा. नारियल तेल को अभी भी घरों में स्किन को रिपेयर करने के लिए इस्तेमाल में लिया जाता है. दरअसल, इसके मॉइस्चराइजिंग गुण के कारण स्किन अंदर से हील कर पाती है और ग्लोइंग भी नजर आती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.