Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

कन्हैया कुमार को लेकर बोले विष्णुदत्त शर्मा कांग्रेस ने देशद्रोहियों को मप्र में लाने का काम किया

45

भोपाल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआइ) के प्रभारी कन्हैया कुमार की रविवार को इंदौर में कही बातों पर पलटवार किया है। शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि देशद्रोही कन्हैया कुमार को मैं बताना चाहता हूं कि यह मध्य प्रदेश चंद्रशेखर आजाद का प्रदेश है। यह शंकर शाह रघुनाथ शाह, टंट्या मामा का प्रदेश है। यह क्रांतिकारियों की भूमि है, जहां पर लोगों ने भारत माता की जय के लिए और वंदे मातरम के लिए अपने जीवन का बलिदान दे दिया था।

उन्होंने कांग्रेस नेताओं को कहा कि कल आप आदिवासियों की बात कर रहे थे। क्या आप आदिवासियों का अपमान करने के लिए कन्हैया कुमार को लेकर आए। कन्हैया कुमार जो भारत माता को तोड़ने के लिए टुकड़े-टुकड़े करने का पूरे देश के अंदर अभियान चलाते हैं। कांग्रेस के इस नेतृत्व को मध्य प्रदेश कि साढ़े आठ करोड़ जनता को जवाब देना पड़ेगा। ऐसे लोगों को प्रदेश में लाने का जो काम किया है बहुत दुर्भाग्यजनक है। ऐसे लोग आएंगे और यहां से बैरंग जाएंगे। भाजपा की सरकार 2023 में 2024 में इतिहास और प्रचंड बहुमत के साथ बनेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.