Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Leopard Attack in Maharashtra: बिजली कटते ही गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने बोला हमला, मासूम बच्चे ... Viral Video from Bihar: भागलपुर-दानापुर एक्सप्रेस में स्नैचर की करतूत, यात्रियों ने पकड़ा तो जान की ... Police Headquarters Ranchi: कैंसर, किडनी ट्रांसप्लांट और हार्ट सर्जरी के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत, ... Khunti Sadar Hospital: इलाज के दौरान मजदूर की मौत से शोक, ठेकेदार और परिजनों ने दी घटना की जानकारी Ganga Erosion in Sahibganj: खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर बह रही गंगा, रेलवे ट्रैक और नदी के बीच की द... Kanker News: उत्तर बस्तर कांकेर में वन्यजीवों की दस्तक, शहर के मठ में दिखा तेंदुआ तो पानी की टंकी पर... Archaeological Circuit in MP: एरण, ओरछा, सांची और भोजपुर को एक सूत्र में पिरोने की तैयारी, देशी-विदे... Train Timings 2026: 5 अक्टूबर से 24 नवंबर तक चलेगी वलसाड-दानापुर स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल और... Teacher Promotion in MP: शिक्षकों को करना होगा थोड़ा और इंतजार, पात्रता परीक्षा के बाद करीब 30 हजार ... Gwalior News: पड़ाव थाने के सामने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, दुकान में घुसकर मिठाई विक्रेता को मार...

कमलनाथ से दो बार हारने के बाद अब लोकसभा चुनाव में नकुलनाथ को देंगे चुनौती, जानिए कौन हैं भाजपा उम्मीदवार बंटी साहू…

49

भोपाल। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव नजदीक हैं। कांग्रेस ने वर्तमान सांसद नकुलनाथ को टिकट दिया है तो भाजपा ने भी अपने उम्मीदवार की लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें बंटी साहू को मैदान में उतारा गया है। आपको बता दें कि बुधवार की शाम को भाजपा ने 72 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी लिस्ट जारी की जिसमें मध्य प्रदेश की बची हुई 5 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है। भाजपा ने छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से बंटी साहू को मैदान में उतारा है।

आपको बता दें कि कांग्रेस ने पहले ही लिस्ट जारी कर नकुलनाथ पर भरोसा जताया था। इसके बाद सब भाजपा की लिस्ट आने का इंतजार कर रहे थे। माना जा रहा था कि कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में उनके बेटे नकुलनाथ को टक्कर देने के लिए भाजपा किसी बड़े चेहरे को मैदान में उतार सकती है। भाजपा ने बंटी साहू को मैदान में उतार दिया है।

बंटी साहू कमलनाथ से दो बार हार चुके हैं और कमलनाथ को कड़ी टक्कर भी दे चुके हैं। भाजपा के सामने छिंदवाड़ा लोकसभा सीट बड़ी चुनौती मानी जा रही है। भाजपा इसे लंबे समय से नहीं भेद पाई है। इस बार बीजेपी मध्य प्रदेश में सभी 29 लोकसभा सीट जीतना चाहती है। विवेक बंटी साहू इससे पहले दो बार विधानसभा चुनाव हार चुके हैं। कमलनाथ ने मुख्यमंत्री बनने के बाद जब उपचुनाव लड़ा उस समय कमलनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए भाजपा ने विवेक बंटी साहू को टिकट दिया था। तब वह चुनाव हार गए थे इसके बाद विधानसभा चुनाव 2023 में भी छिंदवाड़ा विधानसभा सीट से कमलनाथ के खिलाफ विवेक बंटी साहू ने चुनाव लड़ा तब वह 35000 वोटो से हार गए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.