Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

Instagram ने रचा इतिहास, TikTok को पछाड़ बना 2023 में सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला ऐप

41

दुनिया भर में इंस्टाग्राम का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। टिकटॉक को पीछे छोड़कर इंस्टाग्राम 2023 में सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाले ऐप बन गया है। मार्केट इंटेलिजेंस फर्म सेंसर टॉवर में मिली जानकारी में बताया गया कि इंस्टाग्राम के ऐप डाउनलोड की कुल संख्या 2023 में 2022 की तुलना में 20% बढ़कर 768 मिलियन तक पहुंच गई। जबकि बाइटडांस के ऐप टिकटॉक के डाउनलोड केवल 4% बढ़कर 733 मिलियन तक ही पहुंच सकें।

बता दें टिकटॉक को देखकर ही 2020 में इंस्टाग्राम ने रील्स जैसे फीचर की शुरुआत की थी, जो यूजर्स को छोटी क्लिप आपने प्लेटफॉर्म पर शेयर करने देता है। सेंसर टावर के सीनियर इनसाइट्स मैनेजर अब्राहम यूसेफ ने कहा कि पिछले कुछ सालों में इंस्टाग्राम ने अपने रील्स फीचर की लोकप्रियता के साथ-साथ पुराने सोशल मीडिया फीचर्स और फंक्शन्स को अपनाने के मामले में टिकटॉक से बेहतर प्रदर्शन किया है।बर्नस्टीन के एक विश्लेषक मार्क श्मुलिक ने कहा कि नए यूजर्स को शामिल करने के साथ-साथ, इंस्टाग्राम ने शॉर्ट-फॉर्म वीडियो की मदद से अपने यूजर्स को भी ऐप से जोड़े रखा है।

श्मुलिक ने आगे कहा कि लोग तेजी से इंस्टाग्राम की ओर आकर्षित हो रहे हैं क्योंकि यह फॉलोअर्स बेस से पैसा कमाने का एक बेहतर मंच है। हालांकि टिकटॉक भी किसी से पीछे नहीं है यह कंटेंट क्रिएटर्स के लिए रातोंरात वायरल होने में मदद करता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.