Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi Airport New Rules: दिल्ली एयरपोर्ट पर अब नहीं लगेगी चेक-इन की लंबी लाइन, यात्रियों को मिलेगी V... Weather Update: दिल्ली में पछुआ हवाओं का अलर्ट, हिमाचल में बारिश और यूपी-राजस्थान में बदलेगा मौसम Surat Sex Racket: सूरत के स्पा सेंटर में 'टोकन सिस्टम' से चल रहा था देह व्यापार, पुलिस छापेमारी में ... Supreme Court Guidelines on Arrest: गिरफ्तारी से पहले नोटिस देना अनिवार्य, जानें सुप्रीम कोर्ट का ऐत... Al-Falah University Scam: फरीदाबाद की अल-फलह यूनिवर्सिटी का बड़ा फर्जीवाड़ा, ऐसे बनाया सिस्टम को बेव... Jalandhar AAP Leader Murder: पंजाब के जालंधर में AAP नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव खंडवा में धारा 163 लागू: बिना अनुमति रैली और जुलूस पर प्रतिबंध, 5 अप्रैल तक रहेंगे सख्त नियम Eastern Nagaland Peace Pact: नागालैंड में खत्म हुआ गतिरोध; गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कैसे बनी ENP... Greater Noida Crime News: 30 मेडल विजेता शूटर शिवम ठाकुर की कार पर हमला; बदमाशों ने पीछा कर गोलियां ... Delhi CM Rekha Gupta on Pollution: प्रदूषण के लिए पिछली सरकार जिम्मेदार; सीएम रेखा गुप्ता का 'AAP' प...

दूसरी बार मां बनने जा रही हैं ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कीर्ति, डांस करते हुए रीवा वंश की राजकुमारी ने फ्लाॅन्ट किया बेबी बंप

56

मुंबई: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की ‘कीर्ति’ उर्फ मोहिना कुमारी बीते कई दिनों से अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में थीं। खबरें थी कि सतपाल महाराज की बहू रानी और रीवा वंश की राजकुमारी यानि एक्ट्रेस मोहिना कुमारी एक बार फिर मां बनने वाली हैं।

वहीं अब मोहिना कुमारी ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस कर दी है। जी हां, मोहिना के घर एक बार फिर नन्हें मुन्ने बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। मोहिना ने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वह शास्त्रीय भारतीय नृत्य करती दिख रही हैं।

लुक की बात करें तो मोहिना पिंक फ्राॅक सूट में हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।वह खूबसूरत डांस मूव्स करते हुए अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं।

इससे पहले मोहिना के बेबी शावर का एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद ही मोहिना की दूसरी प्रेग्नेंसी के बारे में चर्चा शुरु हुई थी।

15 अप्रैल, 2022 मोहिना कुमारी और उनके पति सुयश रावत पहली बार पेरेंट्स बने थे। कपल के घर प्यारे से बेटे की किलकारी गूंजी थी। 19 अप्रैल, 2022 को मोहिना ने अपने बच्चे की पहली झलक शेयर की थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.